बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास छह कंपनियों ने आईपीओ के लिए आवेदन किया हुआ है और करीब एक साल से वे इसकी मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक लावा इंटरनेशनल (Lava International), बीवीजी इंडिया (BVG India) और ओयो (Oyo) की पैरेंट कंपनी Oravel Stays ने करीब एक साल पहले आईपीओ के लिए आवेदन किया था।
ड्रूम टेक्नोलॉजी (Droom Technology) ने करीब 11 महीने पहले आवेदन किया था जबकि स्नैपडील (Snapdeal) और Protean eGov Technologies ने करीब 10 महीने पहले आईपीओ के लिए ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस सेबी के पास फाइल किया था।
दो से तीन महीने में सेबी का आ जाता है फैसला
आमतौर पर सेबी दो से तीन महीने में कंपनियों की तरफ से दाखिल ड्राफ्ट पेपर्स पर अपना फैसला दे देती है। लावा इंटरनेशनल के मामले में सेबी ने अपनी वीकली न्यूजलेटर में कहा कि इनके आवेदनों पर अन्य नियामकों और एजेंसियों से विचार मंगाए गए हैं। वहीं अन्य कंपनियों के मामले में लीड मैनेजरों से अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि सेबी की वेबसाइट पर इसकी जानकाारी नहीं है कि कौन सी अतिरिक्त जानकारियां मंगाई गई हैं और न ही लीड मैनेजरों के बारे में जानकारी सामने आई है।
67 हजार करोड़ के आईपीओ मंजूरी के इंतजार में
प्राइम डेटाबेस के मुताबिक 46 कंपनियों के 67 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ को अभी सेबी की मंजूरी मिलनी बाकी है। वहीं 67 कंपनियों के 1 लाख करोड़ रुपये के आईपीओ को मंजूरी मिल चुकी हैं लेकिन वे सही समय का इंतजार कर रही हैं। पिछले साल 63 कंपनियों ने 1.2 लाख करोड़ रुपये के आईपीओ लॉन्च की थी।
छह कंपनियों के बारे में डिटेल्स