देश में सोने की कीमत में तेजी पर ब्रेक लग गया है। 16 मई की सुबह भाव गिरा है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 158050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,200 रुपये या 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत डॉलर और निवेशकों की ओर से भारी मुनाफावसूली के कारण सोना नीचे आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,548.46 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 158050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 161070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 16 मई की सुबह चांदी का भाव 289900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 21,600 रुपये या 7.3 प्रतिशत टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 78.21 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।
सोने का आयात अप्रैल में 82 प्रतिशत बढ़ा
इस साल अप्रैल में भारत का सोने का आयात 81.69 प्रतिशत बढ़कर 5.62 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में चांदी का आयात 157.16 प्रतिशत बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 में सोने का आयात, मूल्य के लिहाज से 24 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, मात्रा के लिहाज से आयात 4.76 प्रतिशत घटकर 721.03 टन रहा। चांदी का आयात लगभग 150 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर हो गया। मात्रा के लिहाज से यह 42 प्रतिशत बढ़कर 7,334.96 टन रहा।