Bank Holiday: आज तीसरे शनिवार को भी इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक का काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। आमतौर पर महीने के तीसरे शनिवार को देशभर में बैंक खुले रहते हैं, लेकिन इस बार एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड May 16, 2026 पर 7:05 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक का काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। आमतौर पर महीने के तीसरे शनिवार को देशभर में बैंक खुले रहते हैं, लेकिन इस बार एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

16 मई 2026, शनिवार को सिक्कीम में राज्य स्थापना दिवस (Statehood Day) मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर RBI ने सिक्किम में बैंकों की छुट्टी घोषित की है। इसलिए राज्य में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत बाकी राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

क्यों खास है 16 मई?


सिक्किम हर साल 16 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता है। इसी दिन साल 1975 में सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। इसके साथ वहां राजशाही खत्म हुई और लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू हुई। इस साल सिक्किम अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है, इसलिए वहां सरकारी छुट्टी रखी गई है।

मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

मई 2026 में हर रविवार यानी 3, 10, 17, 24 और 31 मई को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 23 मई को चौथे शनिवार की वजह से भी बैंक हॉलिडे रहेगा। महीने के आखिरी सप्ताह में भी कई छुट्टियां पड़ रही हैं। 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। वहीं 27 और 28 मई को ईद-उल-अजहा के चलते कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसलिए जरूरी बैंकिंग काम के लिए लोग ऑनलाइन सुविधाओं का सहारा ले सकते हैं।

किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

मई 2026 1 9 16 26 27 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंकों की छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण मई महीनाे की तारीख
महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/ मई दिवस (श्रम दिवस)/पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस 1 मई
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9 मई
राज्य दिवस 16 मई
काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन 26 मई
ईद-उल-अज़हा (बकरी-ईद)/ईद-उल-जुहा 27 मई
बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) 28 मई

(सोर्स - RBI वेबसाइट)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।