Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24210-24331 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24210-24331 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23960-23830 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23723-23633/23510 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल FIIs की चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। सिर्फ FMCG में थोड़ी खरीदारी नजर आई। इंडेक्स लॉन्ग घटकर 1.10 लाख हो गये। लेकिन भारतीय बाजार ने US फ्यूचर्स की गिरावट पचाई है। इंडेक्स में 24200-24300 और फिर 24400-24500 पर कॉल राइटर्स नजर आये।
उन्होंने आगे कहा कि वीकली और डेली चार्ट के हिसाब से 24000-24100 का लेवल अहम है। इसमें 24000-24100 पर भारी पुट राइटिंग भी हुई है। एशियाई बाजारों में आज मजबूती दिख रही है। निफ्टी के लिए 24210 का लेवल पार होना जरूरी है। 24210 पार हुआ तो शॉर्ट कवरिंग में 24331-24445-24510 का स्तर संभव है।
वीरेंद्र ने कहा कि 24772-24510 (20 DEMA, कॉल राइटर्स जोन) पार हुआ तो बड़ी तेजी संभव है। इसमें 24772-24510 पार नहीं हुआ तो फिर फिसलेगा और 24000-23960-23830 का जोन संभव है। इसमें लॉन्ग और शॉर्ट दोनों के लिए 24210 अहम है। इंडेक्स पर ट्रेड आसान नहीं है लिहाजा सतर्कता बरतनी चाहिए।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 50384-50530 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 50842/51010(50DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 49960-49810 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 49632-49488/49310 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि कल बैंक निफ्टी में तेज गिरावट रही। बैंक निफ्टी 100 DEMA तक फिसल गया। इसमें 50500 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली। इसमें 50384-50530 पार हुआ तो शॉर्टकवरिंग दिख सकती है। शॉर्ट कवरिंग में 50842-51010 के लेवल संभव हैं। 50384-50530 नहीं छुआ तो फिर फिसलेगा। इसमें गिरावट में 49960-49810-49632 के लेवल संभव हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)