Stock Market Live Updates- कल 5 अगस्त को कैसा रहा बाजार का हाल
ग्लोबल बाजार मे आई गिरावट के चलते सेंसेक्स-निफ्टी भी आज 5 अगस्त को करीब 3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 3.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 4 फीसदी की गिरावट आई है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 2,222.55 अंक या 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ 78,759.40 पर और निफ्टी 662.10 अंक या 2.68 फीसदी की गिरावट के साथ 24,055.60 पर बंद हुआ है। कल लगभग 471 शेयरों में तेजी आई, 3082 शेयरों में गिरावट आई और 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
निफ्टी में सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, हिंडाल्को, टाटा स्टील शामिल रहे। जबकि सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में एचयूएल, नेस्ले, टाटा कंज्यूमर और एचडीएफसी लाइफ शामिल रहे। ऑटो, मेटल, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, पावर, मीडिया, रियल्टी इंडेक्स में 4 फीसदी तक की गिरावट के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 3.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 4.2 फीसदी की गिरावट आई।