Gold Price Today: सोने में आई तेजी, चांदी में गिरावट; अब इतनी है कीमत

Gold Price Today: चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 129940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट गोल्ड 130090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने से उलट चांदी के भाव में गिरावट है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 58.17 डॉलर प्रति औंस है

अपडेटेड Dec 06, 2025 पर 7:36 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में 6 दिसंबर की सुबह तेजी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 130090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वैश्विक बाजारों में भी सोने का दाम बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट क्या है...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 130090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 119110 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 129940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 129940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 119260 130090
मुंबई 119110 129940
अहमदाबाद 119160 129990
चेन्नई 119110 129940
कोलकाता 119110 129940
हैदराबाद 119110 129940
जयपुर 119260 130090
भोपाल 119160 129990
लखनऊ 119260 130090
चंडीगढ़ 119260 130090

ताजा अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में पेरोल में गिरावट आई। साल 2023 के बाद का सबसे खराब डेटा दर्ज किया गया। इससे फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर कटौती के अनुमान बढ़ गए हैं। अगर ऐसा हुआ तो सोने में और तेजी आ सकती है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं। नतीजतन, निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं। फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 9-10 दिसंबर को होने जा रही है।

5 दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर दी। इसके बाद यह रेट घटकर 5.25 प्रतिशत पर आ गई। रेपो रेट घटने से होम लोन, व्हीकल लोन जैसे लोन्स की EMI घट जाएगी।

Bank Holiday: पहले शनिवार को बैंक खुलते हैं, जानें दिसंबर 2025 की छुट्टियों का नया कैलेंडर

चांदी की कीमत

सोने से उलट चांदी के भाव में 6 दिसंबर की सुबह गिरावट है। चांदी 186900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 58.17 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।