Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24210-24331 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24210-24331 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23960-23830 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23723-23633/23510 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल FIIs की चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। सिर्फ FMCG में थोड़ी खरीदारी नजर आई। इंडेक्स लॉन्ग घटकर 1.10 लाख हो गये। लेकिन भारतीय बाजार ने US फ्यूचर्स की गिरावट पचाई है। इंडेक्स में 24200-24300 और फिर 24400-24500 पर कॉल राइटर्स नजर आये।
