Get App

Sensex-Nifty रिकवर होकर ग्रीन जोन में बंद, लेकिन इस कारण IT और Pharma Stocks ने नहीं लौटी खरीदारी

सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) कारोबार की शुरुआत में गिरावट के साथ खुले थे लेकिन फिर इनमें शानदार रिकवरी दिखी। वहीं दूसरी तरफ फार्मा और आईटी शेयर अंत तक रिकवर नहीं हो पाए और करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। जानिए इनमें बिकवाली का दबाव क्यों रहा और अब आगे क्या रुझान है? कब तक इनमें खरीदारी का रुझान लौट सकता है?

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2024 पर 5:15 PM
Sensex-Nifty रिकवर होकर ग्रीन जोन में बंद, लेकिन इस कारण IT और Pharma Stocks ने नहीं लौटी खरीदारी
निर्यात पर आधारित आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयरों को अनुमान से अधिक अमेरिकी इनफ्लेशन के आंकड़ों ने झटका दिया।

घरेलू मार्केट में आज कारोबार की शुरुआत में बिकवाली का दबाव रहा। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने धीरे-धीरे रफ्तार तो पकड़ी और दिन के आखिरी में अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ आईटी और फार्मा शेयर दिन के आखिरी तक लय नहीं पकड़ पाए। निर्यात पर आधारित आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयरों को अनुमान से अधिक अमेरिकी इनफ्लेशन के आंकड़ों ने झटका दिया। इनफ्लेशन के आंकड़ों ने मार्च में ब्याज दरों में राहत की उम्मीदों को हल्का कर दिया है।

एनालिस्ट्स का मानना है कि इन सेगमेंट्स पर नियर टर्म में दबाव बना रहेगा क्योंकि मार्केट में ओवरबॉट की स्थिति बनी हुई है। निफ्टी आईटी आज 1.12 फीसदी और निफ्टी फार्मा 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इंट्रा-डे में निफ्टी आईटी 2.62 फीसदी और निफ्टी फार्मा 1.90 फीसदी तक टूट गया था।

Stock Market Closing Bell: बुल-बेयर के भिड़ंत में निवेशकों ने कमाए ₹4 लाख करोड़, Sensex-Nifty में शानदार रिकवरी

इस कारण गिरे शेयर और आगे ये है रुझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें