IT Sector Bloodbath: एक नए AI ने मचाई तबाही, TCS-Infosys समेत बड़ी आईटी कंपनियों के ₹2 लाख करोड़ स्वाहा

IT Sector Bloodbath: देश की बड़ी आईटी कंपनियों के लिए आज का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। एंथ्रॉपिक (Anthropic) ने एक ऐसा टूल लॉन्च किया कि भारतीय आईटी सेक्टर में तबाही मच गई। एआई की इस मारकाट ने देश की टॉप आईटी कंपनियों को ₹2 लाख करोड़ से अधिक का झटका दिया। जानिए इस टूल में क्या है खास?

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
IT Sector Bloodbath: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज एआई का कोहराम दिखा। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के प्रभाव को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच देश की टॉप आईटी कंपनियों का मार्केट इसके झटके से ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गया।

IT Sector Bloodbath: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज एआई का कोहराम दिखा। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के प्रभाव को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच देश की टॉप आईटी कंपनियों का मार्केट इसके झटके से ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गया। एआई के चलते पहले ही आईटी सेक्टर में चिंता बनी हुई थी लेकिन एंथ्रॉपिक (Anthropic) ने नया वर्कप्लेस प्रोडक्टिविटी और ऑटोमेशन टूल्स लॉन्च कर इसे और बढ़ा दिया। इसके चलते देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) का मार्केट कैप करीब ₹70,480 करोड़ घट गया तो इंफोसिस (Infosys) की भी वैल्यू ₹54000 करोड़ से अधिक कम हो गई। एचसीएलटेक (HCLTech) को करीब ₹26800 करोड़ का नुकसान हुआ तो टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और विप्रो (Wipro) के मार्केट कैप में ₹10.5 हजार करोड़ की गिरावट आई।

अमेरिकी मार्केट में भी मचा है कोहराम

एथ्रोपिक पीबीसी के नए एआई ऑटोमेशन टूल ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में कोहराम मचा दिया है। इसके चलते मंगलवार को सॉफ्टवेयर, फाइनेंशियल सर्विसेज और एसेट मैनेजमेंट स्टॉक्स की गिरावट में ₹28.5 हजार करोड़ साफ हो गए। एआई से जिन स्टॉक्स को खतरा दिखा, निवेशकों ने फटाफट अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया। अमेरिका में गोल्डमैन सैक्स के सॉफ्टवेयर स्टॉक्स के बास्केट में 6% की गिरावट आई, जो पिछले साल अप्रैल 2025 में टैरिफ की आंच में झुलसने के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट साबित हुई। फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों को ट्रैक करने वाला एक इंडेक्स करीब 7% गिर गया, जबकि नैस्डैक 100 इंडेक्स इंट्रा-डे में 2.4% तक फिसल गया था। ट्रेडर्स के मुताबिक इस कोहराम की वजह एंथ्रोपिक की वेबसाइट पर जारी एक अपडेट है।


क्या अपडेट किया है Anthropic ने?

एंथ्रोपिक ने अपने एंटरप्राइज एआई असिस्टेंट में एक ऐसा ऑटोमेशन लेयर जोड़ा है जो पूरे बिजनेस वर्कफ्लो को संभाल सकती है। इसने निवेशकों के मन में इस बात को लेकर चिंता बढ़ा दी कि क्या ट्रेडिशनल सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) आने वाले समय में भी उतने ही जरूरी रहेंगे, जब एआई टूल्स खुद ही कॉम्प्लेक्स टास्क करने लगेंगे। निवेशकों की एक चिंता यह भी है कि एआई से लैस ऑटोमेशन आउटसोर्स्ड बिजनेस प्रोसेस और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कस्टमाइजेशन की मांग को कम कर सकता है। नई लॉन्चिंग के जरिए एंथ्रोपिक की भिड़ंत अब सीधे हार्वे एआई और लेगोरा जैसे लीगल एआई स्टार्टअप्स से होने लगी है। हालांकि खास यह है कि अधिकतर कॉम्पटीटर्स के विपरीत यह अपने स्वयं के एआई मॉडल डेवलप करती है, जिससे ऑटोमेशन पर इसका गहरा नियंत्रण होता है और एंटरप्राइज वर्कफ्लो में तेजी से तैनात करना संभव हो पाता है।

Accretion Nutraveda IPO Listing: हर लॉट पर ₹71500 का मुनाफा, आयुर्वेदिक कंपनी के ₹129 के शेयरों का धमाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।