IT Sector Bloodbath: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज एआई का कोहराम दिखा। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के प्रभाव को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच देश की टॉप आईटी कंपनियों का मार्केट इसके झटके से ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गया। एआई के चलते पहले ही आईटी सेक्टर में चिंता बनी हुई थी लेकिन एंथ्रॉपिक (Anthropic) ने नया वर्कप्लेस प्रोडक्टिविटी और ऑटोमेशन टूल्स लॉन्च कर इसे और बढ़ा दिया। इसके चलते देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) का मार्केट कैप करीब ₹70,480 करोड़ घट गया तो इंफोसिस (Infosys) की भी वैल्यू ₹54000 करोड़ से अधिक कम हो गई। एचसीएलटेक (HCLTech) को करीब ₹26800 करोड़ का नुकसान हुआ तो टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और विप्रो (Wipro) के मार्केट कैप में ₹10.5 हजार करोड़ की गिरावट आई।
