2025 ना सिर्फ बाजार के लिए अब तक अच्छा रहा है, बल्कि IT शेयरों में भी इसने जोश भर दिया है। निफ्टी IT इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन तेजी है। निफ्टी IT INDEX डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़ा। इन्फोसिस में 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला। साखथ ही HCL TECH, LTIM, LTTS में भी रफ्तार देखने को मिली। लेकिन तेजी के बाद भी ब्रोकरेज बुलिश नजर नहीं आ रहे हैं। सीएलएसए ने आईटी सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी से आईटी कंपनियों के नतीजों को फायदा होगा। ज्यादातर कंपनियों के EPS 3% बढ़ सकते हैं ।
लेकिन सीएलएसए ने यह भी कहा है कि इंफोसिस FY25 CC रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस की रेंज घटा सकती है। गाइडेंस की रेंज 3.75-4.5% से 4.25-4.75% कर सकती है। वहीं एचसीएल टेक FY25 गाइडेंस 3.5-5% से 4-5% कर सकती है।
सीएलएसए ने विप्रो के शेयर को आउटपरफॉर्मेंस के चलते डाउनग्रेड किया गया है। Q3 में तिमाही आधार पर फ्लैट CC ग्रोथ संभव है। 2024 के लिए कंपनी के अर्निंग्स में 1% का डाउनग्रेड की है। दूसरी कंपनियों के जैसे प्रदर्शन से ही शेयर की री-रेटिंग संभव है। सीएलएसए ने कहा कि शेयर का PE बढ़कर 19.7X से 24.4X हुआ। प्रतिद्वंद्वियों जैसे ग्रोथ के संकेत नहीं दिख रहे हैं।
नोमुरा ने इस सेक्टर पर अपनी टॉप पिक्स में इंफोसिस पर Buy रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 2190 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। वहीं विप्रो को भी अपनी टॉप पिक्स में शामिल है। नोमुरा ने विप्रो पर Buy रेटिंग के साथ 340 रुपये का टारगेट दिया है।
वहीं मिडकैप आईटी शेयरों में नोमुरा की टॉप पिक्स Coforge है जबकि स्मॉलकैप आईटी स्टॉक्स में नोमुरा ने eClerx को अपनी टॉप लिस्ट में रखा है।
वहीं L&T TECH SERVICES की रेटिंग को अपग्रेड करके न्यूट्रल रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 4900 रुपये तय किया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।