Get App

IT Stocks : IT सेक्टर में बिकवाली का तूफान, निफ्टी IT इंडेक्स 6% से ज्यादा टूटा, जानिए क्या है वजह

IT Stocks : Anthropic का यह AI टूल लीगल डॉक्यूमेंट रिव्यू, कंप्लायंस और ड्राफ्ट में मदद करेगा। AI टूल सॉफ्टवेयर और डाटा कंपनियों के लिए निगेटिव है। इन्वेस्टर इसे महंगे लीगल,एनालिटिक्स और इन्फॉर्मेशन सर्विस बेचने वाली ट्रेडिशनल सॉफ्टवेयर और डेटा फर्मों के लिए एक बड़ा खतरा मान रहे हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 12:08 PM
IT Stocks : IT सेक्टर में बिकवाली का तूफान, निफ्टी IT इंडेक्स 6% से ज्यादा टूटा, जानिए क्या है वजह
Anthropic ने नया AI ऑटोमेशन टूल लॉन्च किया है। नए AI ऑटोमेशन टूल लॉन्च से US के IT शेयर गिरे हैं। एक्सपर्टस का मानना है कि इस AI टूल से डाटा और BPO काराबोर पर असर संभव है

IT Stocks : IT सेक्टर में बिकवाली का तूफान आया हुआ है। निफ्टी IT इंडेक्स 6 फीसदी से ज्यादा टूटा है। AI के नए चैलेंज से IT शेयरों में हाहाकार मचा हुआ है। आईटी दिग्गज TCS, इंफोसिस और HCL टेक 7 फीसदी तक टूटकर निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। कोफोर्ज और पर्सिस्टेंट सिस्टम में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कल रात US में IT शेयरों में जोरदार बिकवाली हुई थी

Anthropic के नए AI टूल के चलते IT शेयरों की पिटाई हुई है। इंफोसिस और विप्रो के ADR 5-5% तक नीचे चले गए हैं। आज निफ्टी IT इंडेक्स 6 फीसदी से ज्यादा फिसला है। यह 19 मई 2022 के बाद सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट। निफ्टी IT में करीब 4 साल की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट आई है।

IT सेक्टर में गिरावट क्यों?

Anthropic ने नया AI ऑटोमेशन टूल लॉन्च किया है। नए AI ऑटोमेशन टूल लॉन्च से US के IT शेयर गिरे। एक्सपर्टस का मानना है कि इस AI टूल से डाटा और BPO काराबोर पर असर संभव है। इसके चलते Cognizant और Accenture शेयर भी फिसले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें