IT stocks: एक्सेंचर ने दिया कमजोर गाइडेंस, Nifty IT इंडेक्स 0.90% गिरकर हुआ बंद

IT stocks:एक्सेंचरने आगे की संभावनाओं पर अपने गाइडेंस में कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी की आय ग्रोथ 8-9 फीसदी रहने का अनुमान है। कंपनी ने दूसरी बार आय ग्रोथ गाइडेंस घटाया है। आय गाइडेंस 8-10 फीसदी से घटाकर 8-9 फीसदी किया गया है। चौथी तिमाही में कंपनी की आय 15.75-16.35 अरब डॉलर रहने का अनुमान है

अपडेटेड Jun 23, 2023 पर 3:52 PM
नोमुरा का कहना है कि Accenture में डिमांड रिकवरी के संकेत नहीं हैं। Accenture ने दूसरी बार आय ग्रोथ गाइडेंस घटाया है। IT सेक्टर पर सतर्क नजरिया रखने की सलाह होगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IT stocks: एक्सेंचर (Accenture)के नतीजों के बाद आज IT शेयरों में दबाव देखने को मिला है। तीसरी तिमाही में एसेंचर के नए ऑर्डर में 22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए आय गाइडेंस भी 1 फीसदी घटाया है। तीसरी तिमाही में Accenture की आय 16.2 अरब डॉलर से 3 फीसदी बढ़कर 16.6 अरब डॉलर रही है। जबकि कंपनी ने 16.1-16.7 अरब डॉलर आय का गाइडेंस दिया था। तीसरी तिमाही में कंपनी GAAP ऑपरेटिंग मार्जिन 16.1 फीसदी से घटकर 14.2 फीसदी रही है। वहीं, ऑपरेटिंग मार्जिन 16.1 फीसदी से घटकर 14.2 फीसदी पर रही है। Q3 में कंपनी के छोटे ऑर्डर अनुमान से कम रहे हैं। इस अवधि में यूटिलाइजेशन 91 फीसदी पर रहा है। तीसरी तिमाही में कंपनी की नई बुकिंग 22 फीसदी गिरकर 17.2 अरब डॉलर रही है।

    ACCENTURE का गाइडेंस

    एक्सेंचरने आगे की संभावनाओं पर अपने गाइडेंस में कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी की आय ग्रोथ 8-9 फीसदी रहने का अनुमान है। कंपनी ने दूसरी बार आय ग्रोथ गाइडेंस घटाया है। आय गाइडेंस 8-10 फीसदी से घटाकर 8-9 फीसदी किया गया है। चौथी तिमाही में कंपनी की आय 15.75-16.35 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। कंपनी ने मई में 16.56 अरब डॉलर का गाइडेंस दिया था। कंपनी ने कहा है कि US में IT सर्विस में डिमांड कमजोर रहने की आशंका है। कंपनी ने बताया है तीसरी तिमाही में नई डील तिमाही आधार पर 22 फीसदी गिरकर 17.2 अरब डॉलर रही है।

    दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड 22.1 अरब डॉलर के नए ऑर्डर मिले थे।


    कंपनी ने बताया है कि क्लाइंट्स की तरफ से छोटे प्रोजेक्ट में ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। पिछली तिमाही में कंपनी ने 6000 कर्मचारी कम किए हैं। अगले 18 महीने में कंपनी 19000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी अपनी कुल वर्कफोर्स का 2.5 फीसदी वर्कफोर्स घटाएगी।

    आईटी सेक्टर पर जेपी मॉर्गन की राय

    जेपी मॉर्गन का कहना है कि Accenture के गाइडेंस से कारोबार में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। Accenture ने वित्त वर्ष 2023 और चौथी तिमाही का गाइडेंस घटाया है। इस गाइडेंस से साल अंत तक किसी रिकवरी के संकेत नहीं हैं। दूसरी तिमाही भारतीय आईटी कंपनियों के लिए कमजोर रह सकती है। अमेरिका में कमजोरी भारतीय IT कंपनियों के लिए निगेटिव है। CMT में कमजोरी Tech Mah, LTIM और Persistent के लिए निगेटिव है। IT सेक्टर पर जेपी मॉर्गन का निगेटिव नजरिया बरकरार है।

    IT पर मॉर्गन स्टेनली की राय

    मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि तीसरी तिमाही में Accenture के ऑर्डर ग्रोथ में सुस्ती देखने को मिली है। छोटे प्रोजेक्ट में सुस्ती सेक्टर में चिंता का विषय है। वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही के लिए आईटी पर सतर्क नजरिया बरकरार है। IT शेयरों में आगे और गिरावट की आशंका है।

    IT सेक्टर पर नोमुरा की राय

    नोमुरा का कहना है कि Accenture में डिमांड रिकवरी के संकेत नहीं हैं। Accenture ने दूसरी बार आय ग्रोथ गाइडेंस घटाया है। IT सेक्टर पर सतर्क नजरिया रखने की सलाह होगी। नोमुरा की Tech Mahindra और Coforge पर खरीदारी की सलाह है।

    F&O Manual: 18700 पर बने स्ट्रैडल ट्रेड से Nifty के साइडवेज बने रहने के मिल रहे संकेत

    IT सेक्टर पर जेफरीज की राय

    जेफरीज का कहना है कि क्लाइंट्स की तरफ से मांग में कमी आ रही है। डिस्क्रिशनरी IT खर्चों में लगातार कटौती जारी है। वित्त वर्ष 2023 के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से कम रहे। वित्त वर्ष 2024 का ग्रोथ अनुमान 0.5-1.5 फीसदी घटाया गया है। वित्त वर्ष 2024-26 में EPS अनुमान से कम रहने की संभावना है। वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही मेंडिमांड रिकवरी के संकेत कम हैं। डिमांड में कमी से PE डी-रेटिंग का खतरा है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।