Get App

IT Stocks : एक्सेंचर के कमजोर गाइडेंस ने मचाया तहलका, निफ्टी IT 6% टूटा, इन्फोसिस और TCS के शेयर में 8% तक फिसले

IT Stocks : एक्सेंचर (Accenture) द्वारा अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस में कटौती के बाद आज निफ्टी IT इंडेक्स में 6 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। इस दौरान इन्फोसिस,टेक महिंद्रा और TCS के शेयरों में 8 प्रतिशत तक की गिरावट आई है और ये शेयर बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स पर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 19, 2026 पर 11:07 AM
IT Stocks : एक्सेंचर के कमजोर गाइडेंस ने मचाया तहलका, निफ्टी IT 6% टूटा, इन्फोसिस और TCS के शेयर में 8% तक फिसले
IT stocks : ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि एक्सेंचर के गाइडेंस में कटौती का कारण डिमांड में कमजोरी का माहौल है। इस कटौती का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कोई लेना देना नहीं है

IT Stocks : शुक्रवार को भारतीय IT शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिल रहा है। एक्सेंचर द्वारा अपने रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान घटाने और कमजोर डिमांड का संकेत देने के बाद Nifty IT इंडेक्स में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे ग्लोबल टेक्नोलॉजी खर्च में रिकवरी की रफ़्तार को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं। सुबह 10:20 बजे के आसपास निफ्टी IT इंडेक्स 5.8 प्रतिशत नीचे दिख रहा था। आज यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर इंडेक्स है।

इस बिकवाली का असर पूरे मार्केट पर पड़ा है। सेंसेक्स 704.02 अंक या 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,705.96 पर और निफ्टी 190.70 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 23,977.30 के आसपास दिख रहा है।

लार्ज-कैप और मिड-कैप इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनियों की लिस्ट में IT शेयरों का दबदबा देखने को मिल रहा है। Nifty 50 में सबसे ज्यादा गिरावट वाली पांचों कंपनियां टेक्नोलॉजी सेक्टर से हैं। इनमें इन्फोसिस सबसे गिरी है। इसके शेयर में 7.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। टेक महिंद्रा के शेयर 6.3 प्रतिशत गिरे हैं। जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में 6 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। HCLTech और विप्रो के शेयरों में 5.3 प्रतिशत और 3.6 प्रतिशत की गिरावट आई है।

मिड और स्मॉलकैप आईटी में भी दबाव है। BSE मिडकैप इंडेक्स पर सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली टॉप 10 कंपनियों में 7 IT कंपनियां शामिल हैं। Mphasis के शेयर 5.4 प्रतिशत, Persistent Systems के 5 प्रतिशत और Coforge के 4.1 प्रतिशत गिरे हैं। जबकि KPIT Technologies, Tata Elxsi, Hexaware Technologies और LT Technology के शेयरों में भी भारी गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें