Get App

INFOSYS के शेयर बायबैक से पहले Stocks ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे, इस रेट पर 9200 करोड़ का शेयर खरीदेगी कंपनी

इंफोसिस शुक्रवार से 9200 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक करेगी, इससे एक दिन पहले ही आज कंपनी के शेयर अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2021 पर 8:28 AM
INFOSYS के शेयर बायबैक से पहले Stocks ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे, इस रेट पर 9200 करोड़ का शेयर खरीदेगी कंपनी

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस (Infosys) शुक्रवार से 9200 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक करेगी। इससे एक दिन पहले ही आज कंपनी के शेयर अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए। BSE पर आज कंपनी के शेयर 3.75% चढ़कर 1559.15 रुपये पर बंद हुए, जबकि इस दौरान इसके स्टॉक्स 1568.35 रुपये के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए।

जबकि, कंपनी के शेयर बुधवार को 1502.85 रुपये पर बंद हुए थे। Infosys ने पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को 123% रिटर्न दिया है, जबकि इस साल कंपनी के शेयर अब तक 24% उछले हैं। इस वजह से कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

BITCOIN की कीमतों में आई भारी गिरावट से TESLA को 670 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका, अब क्या करेगी कंपनी?

Infosys ने अपने शेयर बायबैक प्लान में मैक्सिमम 1,750 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 9,200 करोड़ रुपये के शेयर खरीदने का फैसला किया है। शेयर बायबैक के लिए कंपनी के बोर्ड और शेयरहोल्डर्स से अप्रूवल मिल चुका है। Infosys कल यानी शुक्रवार से अपने शेयर खरीदेगी।

इस शेयर बायबैक के लिए Infosys ने कोटक महिंद्रा कैपिटल को मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी ने बताया है कि अगर शेयर्स को मैक्सिमम बायबैक प्राइस से कम प्राइस पर खरीदा जाता है तो बायबैक किए जाने वाले इक्विटी शेयर्स की वास्तविक संख्या अधिकतम बायबैक शेयर्स से अधिक हो सकती है, लेकिन यह अधिकतम बायबैक साइज का विषय होगी।

Stock Mantra: इस फार्मा स्टॉक ने 7 महीने में दिया 100% रिटर्न, मिड टर्म में 20% और तेजी की उम्मीद, जानें वजह

बायबैक के लिए फंड का इंतजाम कंपनी के पास मौजूद रिजर्व से होगा। इंफोसिस के बोर्ड ने अप्रैल में 15,600 करोड़ रुपये के कैपिटल रिटर्न का सुझाव दिया था। इसमें 6,400 करोड़ रुपये का फाइनल डिविडेंड और 9,200 करोड़ रुपये के शेयर्स का ओपन मार्केट से बायबैक शामिल था। मार्च क्वार्टर में कंपनी 4का नेट प्रॉफिट 17.5 प्रतिशत बढ़कर 5,076 करोड़ रुपये रहा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें