Get App

कमजोर मार्केट में भी चमके दिग्गज आईटी स्टॉक्स, Cognizant की इस बात से मिला तगड़ा सपोर्ट

Why IT Stocks jumps in weak market: एक तरफ एशियाई मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में बिकवाली का दबाव दिखा तो दूसरी तरफ दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर कॉग्निजेंट टेक सॉल्यूशंस के सपोर्ट पर उछल गए। जानिए कॉग्निजेंट ने ऐसा क्या किया या कहा कि आईटी शेयरों को अच्छा सपोर्ट मिला और बिकवाली के माहौल में भी शेयरों की खरीदारी बढ़ गई?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 2:11 PM
कमजोर मार्केट में भी चमके दिग्गज आईटी स्टॉक्स, Cognizant की इस बात से मिला तगड़ा सपोर्ट
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों टीसीएस (TCS), इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCL Tech) और विप्रो के शेयर 1 फीसदी तक उछल गए।

घरेलू मार्केट में बिकवाली के दबाव के बीच आईटी शेयरों की चमक बढ़ी है। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे फीसदी के करीब टूटे हैं तो दूसरी तरफ आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों टीसीएस (TCS), इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCL Tech) और विप्रो के शेयर 1 फीसदी तक उछल गए। इन शेयरों की तेजी के पीछे की वजह कॉग्निजेंट है। कॉग्निजेंट टेक सॉल्यूशंस अमेरिकी मार्केट में नास्डाक पर लिस्ट है और इसकी दिसंबर तिमाही मार्केट की उम्मीदों से बेहतर रही और इस साल 2025 में ग्रोथ आउटलुक भी मजबूत है तो घरेलू मार्केट में भी आईटी शेयरों को अच्छा सपोर्ट मिला।

Cognizant के नतीजे की खास बातें

पिछले साल 2024 की आखिरी तिमाही में कॉग्निजेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.7 फीसदी उछलकर $5.1 अरब पर पहुंच गया जो इसके ग्रोथ गाइडेंस का हायर एंड था। कंपनी की नेट इनकम भी इस दौरान 2.1 फसीदी उछलकर $55.8 करोड़ पर पहुंच गई लेकिन तिमाही आधार पर यह 4.1 फीसदी कम हुई है। क्षेत्रीय आधार पर बात करें तो कंपनी का उत्तरी अमेरिका में कारोबार सालाना आधार पर 8.4 फीसदी, यूरोप में 1.3 फीसदी और बाकी दुनिया में 3.9 फीसदी बढ़ा।

इंडस्ट्री वर्टिकल की बात करें तो हेल्थ साइंसेज 10.4 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेजज 2.8 फीसदी, कम्यूनिकेशंस, मीडिया और टेक्नोलॉजी 0.4 फीसदी और प्रोडक्ट्स एंड रिसोर्सेज सेगमेंट 11.3 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा। दिसंबर तिमाही में सालान आधार पर इसकी नेट इनकम 2.1 फीसदी बढ़कर $55.8 करोड़ पर पहुंच गई लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 4.1 फीसदी की गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें