Get App

आईटी स्टॉक बॉटम आउट होने के कगार पर, अगली 1-2 तिमाही में बाजार में आएगी जोरदार तेजी

तमाम ऐसी कंपनियां है जिन्होंने अपने कारोबार के विस्तार पर अच्छा खासा निवेश किया है। लेकिन इससे उनके बैलेंस सीट पर कोई बड़ा दबाव नहीं पड़ा है। उनमें से कुछ कंपनियां तो काफी अच्छा रिटर्न ऑन इक्विटी दे रही हैं। सिक्लिकल रिकवरी थीम पर बात करते हुए विनीत सांबरे ने कहा कि उनको इस समय हेल्थ केयर, कृषि आधारित कंपनियां, ऑटो मोबाइल और ऑटो एंसिलरी सेक्टर के स्टॉक पसंद आ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 4:09 PM
आईटी स्टॉक बॉटम आउट होने के कगार पर, अगली 1-2 तिमाही में बाजार में आएगी जोरदार तेजी
विनीत सांबरे उन कंपनियों में भी निवेश शुरू करनेके पक्षधर हैं जिन्होंने पिछले कुछ सालों के दौरान अपनी क्षमता के विस्तार पर निवेश किया है

DSP म्यूचुएल फंड के विनीत सांबरे का कहना है कि बाजार में अभी वोलैटिलिटी बनी रहेगी। अगले दो-तीन तिमाहियों में बाजार बाटम आउट होता नजर आएगा। आम चुनाव के नजदीक आने पर खपत वाले सेक्टर में हमें खपत बढ़ने के साथ ही तेजी आती दिखेगी। जिसका असर बजारा पर देखने को मिलाग। विनीत सांबरे ने ये बातें सीएनबीसी टीवी 18 के साथ एक बातचीत में कही हैं। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि एंट्री लेवल के प्रोडक्ट, ग्रामीण क्षेत्रों और पिरामिड के निचले स्तरों की मांग में कमजोरी बनी हुई है। शहरी बाजारों की मांग पर भी अब थोड़ा दबाव देखने को मिल रहा है। अगली दो तिमाहियों में हमें भारतीय बाजार में भी मंदी का कुछ असर देखने को मिलेगा। लेकिन उसके बाद बाजार में हमें अच्छी रिकवरी दिखेगी।

वर्तमान में आईटी स्टॉक्स को लेकर अंडरवेट

किन शेयरों और सेक्टर में है निवेश के मौके, इस पर बात करते हुए विनीत ने कहा कि वो वर्तमान में आईटी स्टॉक्स को लेकर अंडरवेट है। लेकिन उनका ये भी मानना है कि लंबी अवधि के नजरिए से आईटी सेक्टर में काफी संभावनाएं हैं। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि वे इस समय आईटी सेक्टर में निवेश नहीं कर रहे हैं। लेकिन अच्छे भाव पर मिलने पर आईटी शेयरों में धीरे-धीरे खरीद शुरू करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें