Get App

IT Stocks Prices: टीसीएस, Infosys सहित IT शेयरों में लौटी तेजी, क्या अभी सस्ते भाव पर खरीदारी करना ठीक रहेगा?

IT Stocks Prices: आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा 3.81 फीसदी की तेजी Infosys में देखने को मिली। TCS का शेयर 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 2,751 रुपये पर चल रहा था। इंफोसिस का शेयर 1,419 रुपये पर था। एचसीएल टेक का शेयर 2.54 फीसदी के उछाल के साथ 1,499 रुपये पर था

Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 1:53 PM
IT Stocks Prices: टीसीएस, Infosys सहित IT शेयरों में लौटी तेजी, क्या अभी सस्ते भाव पर खरीदारी करना ठीक रहेगा?
पिछले कुछ हफ्तों में आई बड़ी गिरावट के बाद आईटी शेयर सस्ते भाव पर मिल रहे हैं।

IT Stocks Prices: लगातार चार दिन गिरने के बाद 17 फरवरी को आईटी शेयरों में बहार लौट आई। निफ्टी आईटी इंडेक्स मजबूत खुले। फिर उसमें तेजी देखने को मिली। दिन में 1 बजे निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.52 फीसदी की मजबूती के साथ 33,561 प्वाइंट्स पर चल रहा था। पिछले कुछ हफ्तों में आई बड़ी गिरावट के बाद आईटी शेयर सस्ते भाव पर मिल रहे हैं। कई बड़ी आईटी कंपनियों के शेयरों में 17 जनवरी को खरीदारी देखने को मिली।

आईटी शेयरों में 4 दिन की गिरावट के बाद लौटी बहार

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा 3.81 फीसदी की तेजी Infosys में देखने को मिली। TCS का शेयर 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 2,751 रुपये पर चल रहा था। इंफोसिस का शेयर 1,419 रुपये पर था। एचसीएल टेक का शेयर 2.54 फीसदी के उछाल के साथ 1,499 रुपये पर था। विप्रो का शेयर 2.42 फीसदी के उछाल के साथ 218.46 रुपये पर चल रहा था। टेक महिंद्रा का शेयर 2.06 फीसदी की तेजी के साथ 1,544 रुपये पर था। पर्सिटेंट सिस्टम्स में भी 1.76 फीसदी की तेजी दिखी।

दिसंबर 2025 के अपने पीक से आईटी इंडेक्स 30% गिर चुका है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें