घरेलू मार्केट में आज भगदड़ की स्थिति रही। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज दो फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेक्टरवाइज बात करें तो आज आईटी को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक तो आज 4 फीसदी से अधिक टूट गया। आईटी के इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो HCL आज सेंसेक्स का टॉप गेनर रहा और सबसे अधिक उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स पर सात शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं जिसमें से टॉप-4 तो आईटी शेयर ही रहे।
