जबरदस्त धुनाई के बाद वाजिब लेवल पर नजर आ रहे हैं New Age Tech स्टॉक्स, जानिए नीलेश शाह की पसंद

नीलेश शाह ने आगे कहा कि पिछले कुछ समय से हो रही जोरदार धुनाई के चलते Nykaa और Paytm जैसी नये जमाने की टेक कंपनियों में भरी फालतू की हवा निकल चुकी है

अपडेटेड Nov 23, 2022 पर 6:29 PM
Story continues below Advertisement
नए जमाने की टेक्नोलॉजी कंपनियों के वैल्यूएशन लंबी अवधि के निवेश के नजरिए से अच्छे दिख रहे हैं। शॉर्ट टर्म में निवेशक इन शेयरों में मुनाफा वसूली जारी रखेंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पिछले कुछ समय से हो रही जोरदार धुनाई के चलते Nykaa और Paytm जैसी नये जमाने की टेक कंपनियों में भरी फालतू हवा निकल चुकी है। अब इनके वैल्युएशन अच्छे नजर आ रहे हैं। महंगाई से जुड़ी चिंता भी कम होती दिख रही है। इसके अलावा अमेरिका में IT कंपनियों में हो रही छंटनी नई भर्ती और वेज कॉस्ट के लिए बेहतर माहौल बनाएगी। ये बातें एनविजन कैपिटल (Envision Capital) के नीलेश शाह (Nilesh Shah) ने CNBC-TV18 के साथ 23 नवंबर को हुई बातचीत में कही हैं।

    महंगाई की चिंता से मिली निजात

    उन्होंने आगे कहा कि ये काफी खुशी की बात है कि इस साल के मध्य के निचले स्तर से बाजार में जोरदार तेजी आती दिखी है। इसको देख कर ऐसा लगता है कि बढ़ती महंगाई की चिंता से काफी हद तक निजात मिल चुकी है। यहां से अगले 1-2 साल तक हमें बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगा।


    म्यूचुअल फंड्स को इन शेयरों से है लंबी अवधि में जोरदार कमाई की उम्मीद, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

    अगली तीन तिमाहियों में आईटी कंपनियां करेंगी जोरदार वापसी

    IT सेक्टर पर बात करते हुए नीलेश शाह ने कहा कि अब हमें इस सेक्टर में 2022 का निचला स्तर फिर से दिखने की आशंका नजर नहीं आ रही है। अमेरिका में IT कंपनियों में हो रही छंटनी नई भर्ती और वेज कॉस्ट के लिए बेहतर माहौल बनाएगी। इसके चलते आगे आईटी कंपनियों के मार्जिन में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि अगले साल आईटी कंपनियों की ग्रोथ इनके दिए गए रेंज के निचले छोर के आसपास ही रहेगी। अगली तीन तिमाहियों में आईटी कंपनियां जोरदार वापसी करती दिखेंगी। इस समय आईटी सेक्टर के वैल्यूएशन ग्रोथ इनवेस्टिंग के नजरिए से काफी अच्छे लग रहे हैं।

    नए जमाने की टेक्नोलॉजी कंपनियों में खऱीदारी के मौके

    नए जमाने की टेक्नोलॉजी कंपनियों पर बात करते हुए नीलेश शाह ने कहा कि कई न्यू एज कंपनियों ने मुनाफे में आने के लिए अपने बिजनेस मॉडल में बदलाव किये हैं। कुछ कंपनियां काफी हाई ग्रोथ दिखाती नजर आ रही हैं। नए जमाने की टेक्नोलॉजी कंपनियों के वैल्यूएशन लंबी अवधि के निवेश के नजरिए से अच्छे दिख रहे हैं। शॉर्ट टर्म में निवेशक इन शेयरों में मुनाफा वसूली जारी रखेंगे।

    नीलेश शाह ने आगे कहा कि पिछले कुछ समय से हो रही जोरदार धुनाई के चलते Nykaa और Paytm जैसी नये जमाने की टेक कंपनियों में भरी फालतू की हवा निकल चुकी है। हमने PB Fintech में निवेश कर रखा है। PB Fintech को BIMA Sugam (एक इश्योरेंस पोर्टल) से चुनौती मिल रही है। लेकिन ये मजबूत स्थिति में है। Nykaa पर भी हमारी नजर है। ये स्टॉक हमारी बाइंग लिस्ट में है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।