ITC Hotels Listing: डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ स्टॉक, जानिए निवेश के नजरिए से कैसा है ये शेयर

ITC होटल्स 140 होटल ऑपरेट करती है जिनमें 13000 कमरे हैं। कंपनी के कारोबार स्वामित्व और मैनेजमेंट वाले होटलों का मिक्स 45/55 फीसदी का है। ITC होटल्स का लक्ष्य 2030 तक 13000 कमरों के साथ 200 से ज्यादा होटल संचालित करने का है

अपडेटेड Jan 29, 2025 पर 12:05 PM
Story continues below Advertisement
ITC होटल्स की वैल्यू पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की आय 3680 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में इसकी आय 4400 करोड़ रुपए रह सकती है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का एबिटडा 1180 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है

ITC Hotels Listing: बाजार की नजर आज ITC होटल्स पर है जिसकी आज लिस्टिंग हुई है। ITC होटल्स अपनी पैरेंट कंपनी आईटीसी से अलग होकर लिस्ट हुई है। ITC होटल्स की लिस्टिंग उम्मीद के मुताबिक ही हुई है। ITC होटल्स के शेयर NSE पर 180 रुपये के डिस्कवरी प्राइस पर लिस्ट हुए हैं जो इसके इंप्लाइड प्राइस 260 रुपये से करीब 31 फीसदी कम है। ITC होटल्स, होटल कारोबार संभालने वाली कंपनी है। आईटीसी ने पिछले साल अपने होटल कारोबार को अलग से लिस्ट कराने का फैसला लिया था। हालांकि इसके लिए आईपीओ पेश करने बजाय आईटीसी के शेयरहोल्डर्स को 10 शेयर पर आईटीसी होटल्स के एक शेयर दिए गए। इसकी रिकॉर्ड डेट 6 जनवरी 2025 थी।

ITC होटल्स 140 होटल ऑपरेट करती है जिनमें 13000 कमरे हैं। कंपनी के कारोबार स्वामित्व और मैनेजमेंट वाले होटलों का मिक्स 45/55 फीसदी का है। ITC होटल्स का लक्ष्य 2030 तक 13000 कमरों के साथ 200 से ज्यादा होटल संचालित करने का है।

ITC HOTEL के फाइनेंशियल्स पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की कामकाजी आय 2629 करोड़ रुपए पर रही थी, जो वित्त वर्ष 2024 में बढ़ कर 3034 पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में कंपनी की आय 1471 करोड़ रुपए पर रही। 2023 में कंपनी का एबिटडा 808 करोड़ रुपए रहा। ये वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 1004 पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में कंपनी का एबिटडा 413 करोड़ रुपए पर रहा। कंपनी के मार्जिन पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का मार्जिन 31 फीसदी पर रहा, जो वित्त वर्ष 2024 में बढ़ कर 33 फीसदी पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में कंपनी का मार्जिंन 28 फीसदी पर रहा।


ITC होटल्स: कहां है मौके

कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है। इसके पास 1500 करोड़ रुपए कैश है। कंपनी की आय का 8-10 फीसदी हिस्सा क्षमता विस्तार पर खर्च होगा। कंपनी का फोकस हाई वैल्यू वाले M&A/alliances पर है।

ITC होटल्स की वैल्यू पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की आय 3680 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में इसकी आय 4400 करोड़ रुपए रह सकती है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का एबिटडा 1180 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में इसका एबिटडा 1450 करोड़ रुपए रह सकता है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का एबिटडा मार्जिन 32 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में इसका एबिटडा मार्जिन 33 फीसदी रह सकता है।

Trading Plan: क्या निफ्टी, बैंक निफ्टी भारी उठापटक के बीच जारी रख पाएंगे अपनी तेजी?

ITC होटल्स लिस्टिंग का असर

ITC होटल्स लिस्टिंग के असर की बात करें तो ये शेयर MSCI Global Small Cap Indices में शामिल हो सकता है। निफ्टी से निकलने से शेयर में 10 करोड़ डॉलर की बिकवाली संभव है। सेंसेक्स से निकलने से शेयर में 6.5 करोड़ डॉलर की बिकवाली संभव है।

ITC होटल्स की चाल

ITC होटल्स के शेयर फिलहाल 84 रुपए यानी 32.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 175 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। आज का इसका दिन का लो 172 रुपए और दिन का हाई 180 रुपए है। इसके अलावा इसकी पैरेंट कंपनी ITC में भी दबाव देखने को मिल रहा है। यह स्टॉक 2.70 रुपए यानी 0.62 फीसदी की कमजोरी के साथ 432 रुपए के आसपास दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।