Get App

ITC Hotels Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 35% बढ़ा, रेवेन्यू में 15% का उछाल; शेयर 5% गिरा

ITC Hotels Q1 Results: जून 2026 तिमाही में खर्च 750 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 674.97 करोड़ रुपये के थे। EBITDA सालाना आधार पर 19.6 प्रतिशत बढ़कर 292.3 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन बढ़कर 31.2 प्रतिशत पर पहुंच गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 16, 2026 पर 4:33 PM
ITC Hotels Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 35% बढ़ा, रेवेन्यू में 15% का उछाल; शेयर 5% गिरा
ITC Hotels का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14.77 प्रतिशत बढ़ गया।

ITC होटल्स ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी के मालिकों के लिए शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 35.4 प्रतिशत बढ़कर 180.25 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 133.10 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 936.02 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो जून 2025 तिमाही में 815.54 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में खर्च 750 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 674.97 करोड़ रुपये के थे। EBITDA सालाना आधार पर 19.6 प्रतिशत बढ़कर 292.3 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन बढ़कर 31.2 प्रतिशत पर पहुंच गया।

ITC Hotels शेयर में गिरावट

ITC Hotels के शेयर में 16 जुलाई को दिन में 5.6 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 173.20 रुपये के लो तक गया। बाद में 174 रुपये पर बंद हुआ। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 36200 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कीमत एक साल में 27 प्रतिशत नीचे आई है। वहीं एक महीने में 10 प्रतिशत चढ़ी है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 39.85 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें