Get App

ITC का चौथी तिमाही का मुनाफा 21% बढ़कर 5,087 करोड़ रुपये पर रहा, आय 5.6% बढ़ी

ITC Q4 results:31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में ITC का मुनाफा और आय दोनों ही उम्मीद से बेहतर रहे हैं। ब्रोकरेज के बीच कराए गए एक पोल से निकलकर आया था कि इस तिमाही में सिगरेट से लेकर साबुन तक बनाने वाली इस दिग्गज एफएमसीजी कंपनी का शुद्ध मुनाफा 4764.4 करोड़ रुपये और और आय 16152 करोड़ रुपये रह सकती है। चौथी तिमाही में ITC का EBITDA सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 6209.3 करोड़ रुपए रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2023 पर 4:13 PM
ITC का चौथी तिमाही का मुनाफा 21% बढ़कर 5,087 करोड़ रुपये पर रहा, आय 5.6% बढ़ी
ITC Q4 results:चौथी तिमाही में ITC का EBITDA सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 6209.3 करोड़ रुपए रहा है

ITC Q4 results: देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी ITC Limited ने 18 मई को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 21.4 फीसदी की बढ़त के साथ 5,086.9 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, 31 मार्च 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4190.9 रुपए पर रहा था।

31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय सालाना आधार पर 5.6 फीसदी की बढ़त के साथ 16398 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, 31 मार्च 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय 15531 करोड़ रुपए पर रही थी।

मुनाफा और आय दोनों ही रहे उम्मीद से बेहतर

31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में ITC का मुनाफा और आय दोनों ही उम्मीद से बेहतर रहे हैं। ब्रोकरेज के बीच कराए गए एक पोल से निकलकर आया था कि इस तिमाही में सिगरेट से लेकर साबुन तक बनाने वाली इस दिग्गज एफएमसीजी कंपनी का शुद्ध मुनाफा 4764.4 करोड़ रुपये और और आय 16152 करोड़ रुपये रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें