ITC Shares: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC के शेयर साल 2025 में नेगेटिव रिटर्न देने की ओर बढ़ रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले 5 सालों में पहली बार होगा, जब आईटीसी के शेयर नेगेटिव रिटर्न देंगे। इस साल अब तक ITC के शेयरों में करीब 11.17% तक की गिरावट आ चुकी है। इससे पहले आखिरी बार आईटीसी ने 2020 में नेगेटिव रिटर्न दिया था, जब इसके शेयरों में करीब 12% की गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन उसके बाद लगातार चार साल तक शेयर ने सालाना आधार पर निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया।
