Happiest Minds share Price : CNBC-AWAAZ की खबर पर एक बार फिर मुहर लगी है। हैप्पिएस्ट माइंड्स (Happiest Minds) में ITC की सब्सिडियरी ITC इंफोटेक 22.1% हिस्सा खरीदेगी। ITC इंफोटेक प्रोमोटर अशोक सूटा (Ashok Soota) और प्रोमोटर ग्रुप से हिस्सा खरीदेगी। मर्जर के बाद ITC इंफोटेक की शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी। डील पर खास बातचीत के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुडे़ हैप्पिएस्ट माइंड्स के MD वेंकटरमन नारायणन और को-चेयरमैन & CEO जोसेफ अनंतराजू। इस बातचीत के पहले आइए इस डील पर डाल लेते हैं एक नजर।
Happiest Minds में बिकेगा हिस्सा
Happiest Minds में ITC Infotech प्रोमोटर्स से 1330 करोड़ रुपए में 2 चरणों में 22.1% हिस्सा खरीदेगी। यह डील 390 रुपए प्रति शेयर और 400 रुपए प्रति शेयर में 2 चरणों में होगी। ITC Infotech, ITC की सब्सिडियरी है। Happiest Minds का ITC Infotech में मर्जर होगा। शेयर स्वैप के जरिए दोनों कंपनियों का मर्जर होगा। ITC Infotech के 81 शेयरों पर Happiest के 25 शेयर मिलेंगे। मर्ज एंटिटी की ITC प्रोमोटर होगी। इसमें ITC का 73.4% हिस्सा होगा। प्रोमोटर Ashok Soota और प्रोमोटर ग्रुप का 44.21% हिस्सा है। डील से ITC को FY28 में $1 Bn का आय का अनुमान है।
ITC Infotech के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। डील की फंडिंग ITC Infotech के राइट्स इश्यू के जरिए होगी। ITC का AI-first ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी बनाने का लक्ष्य है। ITC Infotech के 19,000 से ज्यादा कर्मचारी है। कंपनी के 800 से ज्यादा कस्टमर हैं और इसका 30 से ज्यादा देशों में कारोबार है।
जानिए मैनेमेंट ने क्या कहा?
इस डील पर बात करते हुए कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि अगले 2 महीनों में डील को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। दोनों कंपनियों की टीम और लीडर्स साथ काम करेंगे। इसमर्जर से ग्राहकों को बड़ा स्केल मिलेगा। डील के बाद 19,000 कर्मचारी साथ आएंगे। ITC इंफोटेक की AI में मजबूत पकड़ है। हैप्पिएस्ट की डिजिटल और AI में मजबूत पकड़ है। डील से कंपनी की AI स्ट्रैटजी और मजबूत होगी।
दोनों कंपनियों के क्लाइंट्स में ओवरलैप कम है। इंफोटेक का फोकस SAP, PLM और एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन पर है। हैप्पिएस्ट माइंड्स की ताकत डिजिटल, AI, डाटा और साइबर सिक्योरिटी में है। हैप्पिएस्ट माइंड्स का फोकस हाई टेक, हेल्थकेयर और BFSI पर है। इंफोटेक की पकड़ CPG, मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल, हॉस्पिटैलिटी में हैं। दोनों साथ मिलकर बड़े ऑर्डर हासिल कर सकती हैं।
Happiest Minds के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो NSE पर यह शेयर 45.95 रुपए यानी 11.29% की गिरावट के साथ 361 रुपए के आसपास दिख रहा है। इसका डे हाई 404 रुपए और डे लो 356.95 रुपए है। 1 हफ्ते में यह शेयर 19.08% और 1 महीने में 4.14% टूटा है। 1 साल में इसमें 36.14 फीसदी की गिरावट आई है।