Get App

Jal Jeevan Mission के विस्तार को मंजूरी, इन स्टॉक्स की बल्ले-बल्ले, आपके पास है?

Jal Jeevan Mission linked Stocks: सरकार ने जल जीवन मिशन का विस्तार कर दिया है। ऐसे में अब इससे जुड़े स्टॉक्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। कुछ कंपनियों के ऑर्डर बुक का एक बड़ा हिस्सा तो इस योजना से जुड़ा है। जानिए कि जल जीवन मिशन के विस्तार से किन स्टॉक्स को फायदा मिल सकता है और इनमें से कौन-कौन से आपके पोर्टफोलियो में हैं?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 9:26 AM
Jal Jeevan Mission के विस्तार को मंजूरी, इन स्टॉक्स की बल्ले-बल्ले, आपके पास है?
Jal Jeevan Mission linked Stocks: जल जीवन मिशन योजना का फायदा ऐसी कई कंपनियों को भी मिलता है जोकि स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हैं।

Jal Jeevan Mission linked Stocks: कुछ राज्यों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद पिछले साल नवंबर में जल जीवन मिशन की फंडिंग रोकने के बाद अब एक बार फिर यह सुर्खियों में है। केंद्रीय कैबिनेट ने इस योजना के विस्तार को मंजूरी दी है। सिर्फ यही नहीं, कैबिनेट ने इस पर खर्च के दायरे को भी बढ़ा दिया है। चूंकि इस योजना का फायदा ऐसी कई कंपनियों को भी मिलता है जोकि स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हैं तो यहां ऐसी कंपनियों के बारे में बताया जा रहा है जिनके लिए जल जीवन मिशन का विस्तार पॉजिटिव न्यूज है।

Jal Jeevan Mission के विस्तार से इन स्टॉक्स पर फोकस

Kalpataru Projects

कल्पतरू प्रोजेक्ट्स का टोटल ऑर्डर बुक करीब ₹64,600 करोड़ का है जिसमें से करीब ₹8,400 करोड़ जल जीवन मिशन से जु़ड़ा है। अपने लेटेस्ट अर्निंग्स कॉल में मैनेजमेंट ने कहा था कि पानी के बिजनेस से मिले रेवेन्यू में सुधार शुरू हो गया है, खासतौर से इस साल जनवरी में शुरू हुए उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन से। अब तक वाटर बिजनेस को ₹1,250 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी ने चौथी तिमाही से रेवेन्यू में सुधार की उम्मीद भी जताई।

KEC International

सब समाचार

+ और भी पढ़ें