Muthoot Finance और Manappuram Finance के लिए Jefferies ने दी 'बाय' रेटिंग, शेयर 20% तक चढ़ने की जताई उम्मीद

Muthoot Finance Share Price: जेफरीज की ओर से दिया गया टारगेट प्राइस, मुथूट फाइनेंस के शेयर के 16 जुलाई को बीएसई पर बंद भाव से 20 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं मणप्पुरम फाइनेंस के मामले में यह 22 प्रतिशत ज्यादा है। जेफरीज के अनुसार, सोने की बढ़ी हुई कीमतों से सोने की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों को फायदा होता है

अपडेटेड Jul 18, 2024 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
18 जुलाई को बीएसई पर मणप्पुरम फाइनेंस और मुथूट फाइनेंस के शेयरों में तेजी है।

Manappuram Finance Share Price: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने मुथूट फाइनेंस और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर के लिए कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज को सोने की कीमतों के लिए कई सपोर्टिव फैक्टर्स के चलते इन शेयरों में 22% तक की बढ़त आने की उम्मीद दिख रही है। विदेशी ब्रोकरेज ने मुथूट फाइनेंस के शेयर के लिए 2,200 रुपये और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर के लिए 270 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। यह टारगेट प्राइस मुथूट फाइनेंस के शेयर के 18 जुलाई को बीएसई पर बंद भाव से 18 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं मणप्पुरम फाइनेंस के मामले में यह 19 प्रतिशत ज्यादा है। दोनों शेयरों के लिए रेटिंग 'बाय' दी गई है।

जेफरीज के अनुसार, सोने की बढ़ी हुई कीमतों से सोने की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) को फायदा होता है। प्रतिस्पर्धा में कमी और डायवर्सिफिकेशन से लाभ मिलने की उम्मीद है। अधिकांश NBFCs की तुलना में सोने में एसेट क्वालिटी का जोखिम कम है, साथ ही इक्विटी पर बेहतर रिटर्न (ROE) भी है। जेफरीज ने यह भी कहा कि इस संदर्भ में वैल्यूएशंस उचित लग रही हैं।

18 जुलाई को दोनों शेयरों के भाव


18 जुलाई को बीएसई पर मणप्पुरम फाइनेंस और मुथूट फाइनेंस के शेयरों में तेजी है। मणप्पुरम फाइनेंस का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 227 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत तक उछला और 229.50 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 3.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 228.35 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 19300 करोड़ रुपये है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 229.75 रुपये और निचला स्तर 124.75 रुपये है।

मुथूट फाइनेंस का शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 1866.55 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत तक चढ़ा और 1885 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कारोबार खत्म होने पर शेयर करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1846.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 74100 करोड़ रुपये है।

Zee Share Price: जी के शेयरों में 7% की तगड़ी गिरावट, CLSA ने इस कारण स्टॉक को दी 'होल्ड' रेटिंग

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।