Get App

जेफरीज ने Reliance Industries और Zomato के शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्रिस वुड का खुलासा

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने भारत के अपने लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी के इक्विटी स्ट्रैटेजी के ग्लोबल हेड, क्रिस वुड (Chris Wood) ने अपनी हालिया 'ग्रीड एंड फीयर' रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत के लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में रियल एस्टेट, इंटरनेट स्टॉक्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी ब्लूचिप कंपनियों के शेयरों पर खास ध्यान दिया गया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 28, 2025 पर 9:47 AM
जेफरीज ने Reliance Industries और Zomato के शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्रिस वुड का खुलासा
जेफरीज ने Zomato के शेयरों का वेटेज को 1% तक बढ़ाने का फैसला किया

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने भारत के अपने लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी के इक्विटी स्ट्रैटेजी के ग्लोबल हेड, क्रिस वुड (Chris Wood) ने अपनी हालिया 'ग्रीड एंड फीयर' रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत के लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में रियल एस्टेट, इंटरनेट स्टॉक्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी ब्लूचिप कंपनियों के शेयरों पर खास ध्यान दिया गया है।

क्रिस वुड ने बताया कि Jefferies के इंडिया लॉन्ग-टर्म पोर्टफोलियो में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों का वेटेज 2 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए HDFC बैंक और SBI के शेयरों की हिस्सेदारी में 1-1 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।

रियल एस्टेट कंपनियों में बड़े बदलाव

रियल एस्टेट सेक्टर में जेफरीज ने बड़ी फेरबदल की है। गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) को एशिया (जापान को छोड़कर) लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो से हटा दिया गया है। वहीं लोढ़ा ब्रांड के नाम से कारोबार करने वाली कंपनी मैक्रोटेक डेवलेपर्स (Macrotech Developers) की हिस्सेदारी को 1% से बढ़ाकर 4% किया गया। साथ ही DLF के शेयरों को भी इस पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है और इसे 3% वेटेज दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें