Jerome Powell Jackson Hole Speech: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती के रास्ते खुले रखे हैं लेकिन वह सतर्क रुख के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसा संकेत फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने दिया है। वायोमिंग के जैक्सन होल में फेड के सालाना कॉन्क्लेव में अपने भाषण में पॉवेल ने कहा कि अनिश्चितता काफी ज्यादा है और यह मॉनेटरी पॉलिसीमेकर्स के लिए काम मुश्किल बना रही है। उनकी इस बात से यही संकेत मिलता है कि अगर संभावना बनी तो फेड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
