Get App

Jewellery Stocks on Budget Day: Titan और PCJ समेत अन्य ज्वैलरी स्टॉक्स में 8% तक की गिरावट, इस कारण डरे निवेशक

Jewellery Stocks: केद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रिकॉर्ड लगातार नवें बार बजट पेश कर रही हैं। इसके चलते घरेलू स्टॉक मार्केट में कहीं रौनक तो कहीं मुनाफावसूली दिख रही है। वहीं ज्वैलरी सेगमेंट में बात करें तो इसमें मायूसी छाई हुई है और टाइटन (Titan) और पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) जैसे ज्वैलरी स्टॉक्स लाल हैं। चेक करें कि इन शेयरों में बिकवाली का दबाव क्यों है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 11:36 AM
Jewellery Stocks on Budget Day: Titan और PCJ समेत अन्य ज्वैलरी स्टॉक्स में 8% तक की गिरावट, इस कारण डरे निवेशक
Jewellery Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में बजट पेश होने के दिन आज काफी हलचल है। इस उठा-पटक के बीच ज्वैलरी स्टॉक की चमक 8% तक फीकी पड़ी है।

Jewellery Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में बजट पेश होने के दिन आज काफी हलचल है। इस उठा-पटक के बीच ज्वैलरी स्टॉक की चमक 8% तक फीकी पड़ी है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाइटन भी दबाव में आ गई और फिलहाल बीएसई पर यह 1.78% की गिरावट के साथ ₹3906.70 के भाव (Titan Share Price) पर है। साथ ही पीसी ज्वैलर के शेयर भी फिलहाल 1.60% की गिरावट के साथ ₹10.48 (PC Jeweller Share Price), कल्याण ज्वैलर्स 1.77% की फिसलन के साथ ₹355.15 और Thangamayil Jewellery का शेयर भी 8.33% की गिरावट के साथ ₹3053.45, सेंको गोल्ड के शेयर 1.46% टूटकर ₹303.25 (Senco Gold) तक आ गए।

Jewellery Stocks: गिरावट की वजह और कैसे आएगी रिकवरी?

ब्रोकरेज फर्म Emkay Global का कहना है कि ज्वैलरी स्टॉक्स में गिरावट की वजह एक आशंका है। ज्वैलरी सेक्टर को डर है कि वित्त मंत्री इंपोर्ट वैल्यू को कम करने के लिए बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती हैं। अगर यह ड्यूटी बढ़ती है तो टाइटन, सेंको गोल्ड और कल्याण ज्वैलरी जैसे स्ट़ॉक्स को झटका लग सकता है। एक और ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने वित्त मंत्री से सोन और चांदी के गहनों पर जीएसटी को 3% से घटाकर 1.25% करने की मांग की है और ऐसा होता है तो इस सेक्टर के स्टॉक्स चहक सकते हैं।

एक साल में कैसी रही इन स्टॉक्स की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें