Get App

'ब्लैक मंडे' के बारे में पहले ही बता देने वाले जिम क्रैमर ने अब यह क्या कह दिया? उनकी बातों पर दें ध्यान

Jim Cramer ने अब मंदी (Recession) का अनुमान जताया है। इसका मतलब है कि आगे मुश्किल बढ़ने जा रही है। तो क्या कोविड के असर से धराशाई होने वाली ग्लोबल इकोनॉमी एक बार फिर से गंभीर संकट में फंसने जा रही है? क्या फिर से स्टॉक मार्केट्स में निवेशकों का सबकुछ डूब जाएगा? उन्होंने इन सवालों के जवाब दिए हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 11:46 AM
'ब्लैक मंडे' के बारे में पहले ही बता देने वाले जिम क्रैमर ने अब यह क्या कह दिया? उनकी बातों पर दें ध्यान
जिम क्रेमर ने कहा कि ऐसा लगता है कि ट्रंप अपने टैरिफ को लेकर बहुत आगे तक की लड़ाई लड़ने नहीं जा रहे हैं। वह अपनी विजय का ऐलान करेंगे और टैरिफ वापस ले लेंगे।

अब लोग जिम क्रेमर की बातों को गंभीरता से ले रहे हैं। दरअसल, इस पूर्व हेज फंड मैनेजर ने कुछ दिन पहले ही मार्केट में बड़ी गिरावट आने का अनुमान जताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि मार्केट में आने वाली गिरावट 1987 के 'ब्लैक मंडे' जैसी हो सकती है। 7 अप्रैल को ठीक वेसा ही हुआ। भारत सहित दुनिया भर के स्टॉक्स मार्केट्स ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिरने लगे। हालांकि, सुबह में 5 फीसदी तक गिरने वाला इंडियन मार्केट शाम में 4 फीसदी से कम गिरावट के साथ बंद हुआ। लेकिन, प्रमुख एशियाई बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।

क्रेमर ने बताया संकट कितना बड़ा है

Jim Cramer ने अब मंदी (Recession) का अनुमान जताया है। इसका मतलब है कि आगे मुश्किल बढ़ने जा रही है। तो क्या कोविड के असर से धराशाई होने वाली ग्लोबल इकोनॉमी एक बार फिर से गंभीर संकट में फंसने जा रही है? क्या फिर से स्टॉक मार्केट्स में निवेशकों का सबकुछ डूब जाएगा? अगर क्रेमर की मानें तो इस बार ऐसा होने नहीं जा रहा है। बिजनेस चैनल CNBC से बातचीत में क्रेमर ने मंदी और उसके संभावित असर के बारे में विस्तार से बताया।

निवेशकों को डरने की जरूरत नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें