Get App

Jindal Saw Share Price: 3 सत्रों में 18% टूटा ये मेटल एंड माइनिंग कंपनी का शेयर, खराब रिजल्ट से हाल हुआ बेहाल

Jindal Saw Share Price: यह बिकवाली का दबाव तब देखने को मिला, जब आयरन और स्टील पाइप बनाने वाली इस कंपनी ने सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पेश किए थे

Sujata Yadavअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 3:14 PM
Jindal Saw Share Price: 3 सत्रों में 18% टूटा ये मेटल एंड माइनिंग कंपनी का शेयर, खराब रिजल्ट से हाल हुआ बेहाल
जिंदल सॉ (Jindal SaW) के शेयरों में आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भारी बिकवाली देखने को मिली है। शेयर इंट्राडे में आज 7 से ज्यादा टूटा है।

Jindal Saw Share Price: मेटल एंड माइनिंग सेक्टर की कंपनी जिंदल सॉ (Jindal SaW) के शेयरों में आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भारी बिकवाली देखने को मिली है। शेयर इंट्राडे में आज 7 से ज्यादा टूटा है। स्टॉक में यह गिरावट कंपनी के तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद से लगातार देखने को मिल रही है। यहीं कारण है कि 22 अक्टूबर को शेयर 3 कारोबारी ट्रेडिंग सेशन के दौरान 18 फीसदी गिर चुका है।

बता दें कि बुधवार के सत्र में शेयर 8.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ था और सोमवार को इसमें करीब 2% की गिरावट आई थी। वहीं मंगलवार को छुट्टी के कारण बाजार बंद थे।

यह बिकवाली का दबाव तब देखने को मिला, जब आयरन और स्टील पाइप बनाने वाली इस कंपनी ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पेश किए थे। जिंदल सॉ का सितंबर तिमाही में मालिकों के हिस्से का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट, पिछले साल की इसी अवधि के 151.89 करोड़ रुपये से 69.03% घटकर 47.04 करोड़ रुपये रह गया।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.63% बढ़कर 4,471.79 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, कुल खर्च 10.13% बढ़कर 4,505.22 करोड़ रुपये हो गए, जो रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी से कहीं ज्यादा थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें