जियो और ब्लैकरॉक पार्टनरशिप अहम पड़ाव पर, कंपनी के CIO ऋषि कोहली से जाने आगे का प्लान

पहले 3 NFO से करीब 17,800 करोड़ रुपए जुटाए गए थे। इनमें 90 संस्थागत और 67,000 रिटेल निवेशकों का निवेश आया था। JioBlackRock का मौजूदा अनुमानित AUM 18,000 करोड़ रुपए है

अपडेटेड Sep 05, 2025 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
कंपनी के CIO ऋषि कोहली ने कहा कि ग्लोबल मेटल सेक्टर में काफी एक्शन है। अर्निंग्स से ऑटो सेक्टर में रुचि दिख रही है

जुलाई 2023 में शुरू हुई जियो और ब्लैकरॉक पार्टनरशिप अब अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। मई में SEBI से मंजूरी के बाद जुलाई में कंपनी ने 4 डेट फंड और तीन इक्विटी इंडेक्स फंड लॉन्च किए है। साथ ही 23 सितंबर को पहले फ्लैक्सी कैप इक्विटी म्युचुअल फंड का NFO खुल रहा है। JioBlackRock के सफर पर नजर डालें तो जुलाई 2023 में जियो और ब्लैकरॉक का करार हुआ था। अक्टूबर 2024 में SEBI से शुरुआती मंजूरी मिली थी। 26 मई 2025 को SEBI से फाइनल मंजूरी मिली थी। JioBlackRock ने जुलाई 2025 में 3 डेट फंड NFO के जरिये कारोबार शुरू किया था।

पहले 3 NFO से करीब 17,800 करोड़ रुपए जुटाए गए थे। इनमें 90 संस्थागत और 67,000 रिटेल निवेशकों का निवेश आया था। JioBlackRock का मौजूदा अनुमानित AUM 18,000 करोड़ रुपए है।

JioBlackRock का नया NFO


23 सितंबर को खुलेगा JioBlackRock फ्लैक्सी कैप फंड का NFO। 7 अक्टूबर तक NFO में निवेश कर सकते हैं। यह ब्लैकरॉक के Systematic Active Equity से लैस देश का पहला एक्टिव इक्विटी फंड है। इसें लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश किया जाएगा। इस NFO में सिर्फ डायरेक्ट ग्रोथ प्लान का ऑप्शन है। NFO में न्यूनतम निवेश 500 रुपए का होगा। फंड में कोई एक्जिट लोड नहीं होगा।

JioBlackRock की क्या है आगे की प्लानिंग

JioBlackRock की आगे की प्लानिंग क्या है, इस पर बात करते हुए कंपनी के CIO ऋषि कोहली ने कहा कि ग्लोबल मेटल सेक्टर में काफी एक्शन है। अर्निंग्स से ऑटो सेक्टर में रुचि दिख रही है। सेक्टर रोटेशन पर मॉडल में बदलाव करते हैं। IT सेक्टर के कारोबार में धीमापन दिखा है। बाजार में 1 साल से उतार-चढ़ाव जारी है। अलग तरह के प्रोडक्ट लाने पर फोकस कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि फ्लैक्सी फंड 23 सितंबर को खुलेगा। फ्लेक्सीकैप फंड से कैटेगरी शुरू कर रहे हैं। सिस्टेमैटिक एक्टिव फंड के तौर पर फोकस बना रहेगा। निवेशकों से अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीद है। JV का मकसद बेहतर प्रोडक्ट मुहैया कराना है। यह NFO 23 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा।

JioBlackRock के मौजूदा फंड्स

JioBlackRock के मौजूदा फंड्स पर नजर डालें तो इसका ओवरनाइट फंड एक डेट फंड है जो जुलाई 2025 में लॉन्च हुआ। इसका लिक्विड फंड भी एक डेट फंड है जो जुलाई 2025 में लॉन्च हुआ। मनी मार्केट फंड भी एक डेट फंड है जो जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया। निफ्टी मिडकैप 150 फंड एक इक्विटी इंडेक्स फंड है, इसको अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया। निफ्टी नेक्स्ट 50 इक्विटी इंडेक्स, अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया। निफ्टी स्मॉलकैप 250 फंड एक इक्विटी इंडेक्स फंड है जिसको अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था। निफ्टी 8-13 yr G-Sec एक डेट इंडेक्स फंड है जिसे अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया है।

 

Market trend : सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार दूसरे दिन भी बढ़त जारी, 5 सितंबर को इन अहम स्तरों पर बनी रहे नजर

 

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 05, 2025 11:13 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।