Jio Financial Service: शेयर बाजार में काफी तेजी देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स और निफ्टी ने अपना ऑल टाइम हाई लगाया है। इसके साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही नए स्तर पर पहुंच गए हैं। कई स्टॉक में आज तेजी देखने को मिली है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज भी शामिल है। रिलायंस के शेयर ने पहली बार 3000 रुपये का स्तर भी छूआ है। इसके साथ ही अब रिलायंस ग्रुप से जुड़ी Jio Financial Services के लिए अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल, बीएसई ऑलकैप इंडेक्स में 58 स्टॉक जोड़े गए हैं जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 54 स्टॉक जोड़े गए हैं। ये बदलाव 18 मार्च, 2024 को लागू होंगे। इसमें अब Jio Financial Services को भी एसएंडपी बीएसई लार्ज कैप इंडेक्स में जोड़ा जाएगा।