Get App

Jio Platforms IPO में जारी होंगे 27 करोड़ तक नए शेयर, जल्द मिलने वाला है पैसा लगाने का मौका

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज, यानि 19 जून 2026 को SEBI, BSE लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के पास जमा किए जाने वाले ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस को मंजूरी दे दी है।

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 19, 2026 पर 3:15 PM
Jio Platforms IPO में जारी होंगे 27 करोड़ तक नए शेयर, जल्द मिलने वाला है पैसा लगाने का मौका
Jio शुक्रवार, 19 जून को ही Sebi के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा करेगी।

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के बोर्ड ने अपने प्रस्तावित IPO के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। 19 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की ओर से जानकारी दी गई कि इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ तक नए शेयर जारी करने की योजना है। RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी शुक्रवार, 19 जून को ही मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा करेगी।

RIL ने इस बारे में एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी की अहम सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज, यानि 19 जून 2026 को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), BSE लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के पास जमा किए जाने वाले ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी इसके प्रस्तावित IPO के सिलसिले में दी गई है, जिसमें 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 27,00,00,000 तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इनका इश्यू प्राइस SEBI के नियमों के तहत बुक बिल्डिंग प्रोसेस से तय किया जाएगा।

RIL AGM में क्या बोले मुकेश अंबानी

शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा, 'जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने IPO के लिए इसके ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस को मंजूरी दे दी है, और इसे आज ही सेबी के पास जमा किया जाएगा। यह मेरे लिए, पूरे रिलायंस परिवार और उसके लाखों शेयरधारकों के लिए एक गहरा भावनात्मक क्षण है। आकाश, ईशा और अनंत जियो IPO की प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहे हैं और भविष्य में वैल्यू ​क्रिएशन के अवसरों की अगली पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें