Get App

JK Files & Engineering और Elin Electronics को सेबी से आईपीओ लॉन्च करने की मिली मंजूरी, जानिए अहम बातें

Elin Electronics ने नवंबर में आईपीओ के जरिए करीब 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी में अपनी अर्जी दाखिल की थी। इस आईपीओ में 175 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2022 पर 11:08 AM
JK Files & Engineering और Elin Electronics को सेबी से आईपीओ लॉन्च करने की मिली मंजूरी, जानिए अहम बातें
JK Files & Engineering Ltd और दिल्ली स्थित Elin Electronics Ltd को मार्केट रेगुलेटर सेबी से अपने आईपीओ की लॉन्चिंग के लिए मंजूरी मिल गई है।

इंजीनियरिंग कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी JK Files & Engineering Ltd और दिल्ली स्थित Elin Electronics Ltd को मार्केट रेगुलेटर सेबी से अपने आईपीओ की लॉन्चिंग के लिए मंजूरी मिल गई है।

बता दें कि जेके फाइनल्स एंड इंजीनियरिंग की प्रमोटर रेमंड है और इसने दिसंबर में आईपीओ के जरिए करीब 800 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी में अपनी अर्जी दाखिल की थी। रेमंड की JK Files में शतप्रतिशत हिस्सेदारी है। आईपीओ के ऑफर फॉर सेल में रेमंड अपने हिस्से की आशिक बिक्री करेगी।

SBI Capital Markets, Dam Capital Advisors और HDFC Bank इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें