Bonus Share: एंटरटेनमेंट कंपनी बांट रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट 12 अक्टूबर; 3 महीने में पैसा हुआ डबल से ज्यादा

Bonus Share: JOJO Ltd गुजरात की एंटरटेनमेंट और मीडिया कंपनी है। कंपनी के कंटेंट में फिल्में, शोज, वेब सीरीज, माइक्रो ड्रामा; बच्चों के लिए एनिमेटेड, एजुकेशन कंटेंट आदि शामिल है। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 228 रुपये है

अपडेटेड Oct 10, 2026 पर 1:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
JOJO के बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख भी 12 अक्टूबर है।

JOJO Ltd बोनस शेयर देने वाली है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। रिकॉर्ड डेट 12 अक्टूबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।

शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख भी 12 अक्टूबर है। JOJO Ltd का पुराना नाम मधुवीर कॉम l8 नेटवर्क लिमिटेड था। यह गुजरात की एंटरटेनमेंट और मीडिया कंपनी है। इसका एक गुजराती OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, यह फिल्में बनाती है, साथ ही लाइव इवेंट्स भी आयोजित करती है। कंपनी फार्मा ट्रेडिंग के बिजनेस में भी है। जोजो के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर ध्रुविन शाह हैं।

कंपनी के 70 लाख से ज्यादा ग्लोबल गुजराती यूजर हैं। जोजो के कंटेंट में फिल्में, शोज, वेब सीरीज, माइक्रो ड्रामा; बच्चों के लिए एनिमेटेड, एजुकेशन कंटेंट आदि शामिल है। इसके कुछ गेम्स भी हैं। कंपनी की ​सब्सिडियरीज में जोजो स्टूडियोज, जोजो ग्लोबल इंक और प्रीमियर एड्स वर्ल्ड शामिल हैं।


JOJO का शेयर 5 साल में 17500 प्रतिशत मजबूत

जोजो लिमिटेड के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 228 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1100 करोड़ रुपये है। कंपनी में 7 अगस्त 2026 तक प्रमोटर्स के पास 67.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की कीमत 3 महीनों में 110 प्रतिशत और एक साल में 160 प्रतिशत चढ़ी है। 2 साल में शेयर 200 प्रतिशत, 3 साल में 1000 प्रतिशत और 5 साल में 17500 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 235.10 रुपये और एडजस्टेड लो 72 रुपये है।

Canara Robeco AMC Q2 Results: मुनाफा 21% बढ़ा, डिविडेंड घोषित; 16 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट

कंपनी की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में जोजो लिमिटेड का रेवेन्यू 4.16 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 1 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। प्रति शेयर अर्निंग 32 लाख रुपये रही। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 22.53 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 5.89 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 2.31 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।