ग्लोबल रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) पर अपनी 'overweight'रेटिंग बनाए रखते हुए 2960 रुपए का टारगेट दिया है। जेपी मॉर्गन का मानना है कि इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों से 32 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। फिलहाल 2.25 बजे के आसपास ये शेयर एनएसई पर 5.90 रुपये यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 2245 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इस स्टॉक का दिन का लो 2,202.20 रुपए का है। जबकि दिन का हाई 2,254.00 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 2,856.15 रुपए और 52 वीक लो 2,202.20 रुपए का है। कंपनी का मार्केट कैप 1513664 करोड़ रुपए है।
लंबी अवधि के निवेशकों के लिए काफी संभावनाएं
JP Morgan का कहना है कि आरआईएल के चल रहे कैपेक्स और निवेश योजना के चलते पहले से ही पेट्रोकेम, टेलीकॉम और रिटेल सेगमेंट में लीडिंग स्थिति में चल रही कंपनी अगले दो वर्षों में और ग्रोथ करती दिखेगी। इस स्टॉक में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए काफी संभावनाएं दिख रही हैं। समय इस स्टॉक में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश के अच्छे मौके दिख रहे हैं।
न्यू एनर्जी प्रोजेक्ट मल्टी ईयर ग्रोथ ड्राइवर का काम करेगा
जेपी मॉर्गन का कहना है कि निवेश के लिए पूंजी की कमी वाले इस महौल में ग्रोथ प्रोजेक्ट्स में पूंजी लगा सकने की आरआईएस की क्षमता ही इसे खास बनाती है। कंपनी का न्यू एनर्जी प्रोजेक्ट इसके लिए मल्टी ईयर ग्रोथ ड्राइवर का काम करेगा। हालांकि निवेश पर मिलने वाले प्रतिफल के लिहाज से देखें तो कंपनी के न्यू एनर्जी प्रोजेक्ट का फायदा मिलने में अभी 12-18 महीने और लगेंगे।
Reliance Industries के शेयर की चाल
Reliance Industries के शेयर की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ये शेयर 5.63 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 8.44 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, 3 महीने में ये शेयर 13.27 फीसदी टूटा है। जबकि इस साल अब तक ये शेयर 12.66 फीसदी गिरा है। पिछले 1 साल में इस शेयर ने 7.33 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 3 साल में इसने 121.43 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।