Get App

रिलायंस के शेयरों पर जेपी मॉर्गन ने जताया भरोसा, 32% अपसाइड की उम्मीद, क्या आप करेंगे निवेश?

निवेश के लिए पूंजी की कमी वाले इस महौल में ग्रोथ प्रोजेक्ट्स में पूंजी लगा सकने की आरआईएस की क्षमता ही इसे खास बनाती है। कंपनी का न्यू एनर्जी प्रोजेक्ट इसके लिए मल्टी ईयर ग्रोथ ड्राइवर का काम करेगा। हालांकि निवेश पर मिलने वाले प्रतिफल के लिहाज से देखें तो कंपनी के न्यू एनर्जी प्रोजेक्ट का फायदा मिलने में अभी 12-18 महीने और लगेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2023 पर 3:18 PM
रिलायंस के शेयरों पर जेपी मॉर्गन ने जताया भरोसा, 32% अपसाइड की उम्मीद, क्या आप करेंगे निवेश?
RIL share price:पिछले 3 साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 121.43 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है

ग्लोबल रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) पर अपनी 'overweight'रेटिंग बनाए रखते हुए 2960 रुपए का टारगेट दिया है। जेपी मॉर्गन का मानना है कि इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों से 32 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। फिलहाल 2.25 बजे के आसपास ये शेयर एनएसई पर 5.90 रुपये यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 2245 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इस स्टॉक का दिन का लो 2,202.20 रुपए का है। जबकि दिन का हाई 2,254.00 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 2,856.15 रुपए और 52 वीक लो 2,202.20 रुपए का है। कंपनी का मार्केट कैप 1513664 करोड़ रुपए है।

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए काफी संभावनाएं 

JP Morgan का कहना है कि आरआईएल के चल रहे कैपेक्स और निवेश योजना के चलते पहले से ही पेट्रोकेम, टेलीकॉम और रिटेल सेगमेंट में लीडिंग स्थिति में चल रही कंपनी अगले दो वर्षों में और ग्रोथ करती दिखेगी। इस स्टॉक में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए काफी संभावनाएं दिख रही हैं। समय इस स्टॉक में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश के अच्छे मौके दिख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें