जेपी मॉर्गन भारत में करीब 1,000 लोगों की भर्ती करेगी। यह भर्ती कंपनी भारत में अपने ग्लोबल कपैलिटी सेंटर (जीसीसी) में करेगी। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। हालांकि, इस अमेरिकी फाइनेंशियल कंपनी ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की वजह से उसके बैंक के कुछ डिवीजंस में एंप्लॉयीज की जरूरत 30 से 40 फीसदी तक कम हो गई है।
