साल 2024 में शेयरों की अस्थिरता बढ़ने वाली है। यह अनुमान JPMorgan Chase & Co. के स्ट्रैटेजिस्ट ने जताया है। उनका कहना है कि शेयर बाजार की चिंता का एक प्रमुख पैमाना Cboe अस्थिरता सूचकांक (VIX) 2024 में बढ़ेगा। Cboe कितना बढ़ेगा, यह अर्थव्यवस्था की ताकत पर निर्भर करता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, JPMorgan Chase & Co. के यूएस इक्विटी डेरिवेटिव्स स्ट्रैटेजिस्ट्स का कहना है कि Cboe अस्थिरता सूचकांक 2023 की तुलना में 2024 में अधिक बढ़ेगा। बढ़ोतरी कितनी रहेगी, यह संभावित मंदी के समय और गंभीरता पर निर्भर करेगी।
