JSW Energy Share Price: नतीजों के बाद 7 फीसदी फिसला शेयर, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

JSW Energy Share Price: जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने 11 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 9 फीसदी घटकर 371 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 408 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ स्ट्रॉन्ग रही

अपडेटेड May 12, 2026 पर 11:44 AM
Story continues below Advertisement
जेएसडब्ल्यू एनर्जी के बोर्ड ने प्रति शेयर 2 रुपये डिवेडेंड का ऐलान किया है।

JSW Energy Share Price: जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयर में 12 मई को बड़ी गिरावट आई। इसकी वजह कंपनी के कमजोर नतीजे हैं। कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे कमजोर आए हैं। इसका असर 12 मई को कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला। कंपनी ने नतीजों का ऐलान 11 मई को किया था।

कंसॉलिडेटेड नेट प्रफिट 9 फिसदी गिरा

JSW Energy का शेयर 12 मई को एक समय 7 फीसदी से ज्यादा गिर गया था। बाद में गिरावट थोड़ी कम हो गई। 11:15 बजे कंपनी का शेयर 6.31 फीसदी गिरकर 521.55 रुपये पर चल रहा था। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 9 फीसदी घटकर 371 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 408 करोड़ रुपये था।


ईपीएस घटकर 2.12 रुपये पर आया

मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ स्ट्रॉन्ग रही। कोर ऑपरेशंस से रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 41 फीसदी बढ़कर 4,498 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,189 करोड़ रुपये थी। प्रॉफिट में गिरावट का असर कंपनी की अर्निग्ंस प्रति शेयर (EPS) पर पड़ा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 2.34 रुपये से घटकर 2.12 रुपये पर आ गया।

फाइनेंशियल और फ्यूल कॉस्ट बढ़ने से गिरा प्रॉफिट

फाइनेंस और फ्यूल कॉस्ट बढ़ने का असर कंपनी के प्रॉफिट पर पड़ा। फाइनेंशियल कॉस्ट 138 फीसदी बढ़कर 1,608 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 675 करोड़ रुपये था। फ्यूल कॉस्ट साल दर साल आधार प 15 फीसदी बढ़कर 1,340 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,163 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने किया प्रति शेयर 2 रुपये डिविडेंड का ऐलान 

जेएसडब्ल्यू एनर्जी के बोर्ड ने प्रति शेयर 2 रुपये डिवेडेंड का ऐलान किया है। इस प्रस्ताव को कंपनी की 32वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में मंजूरी मिलेगी। कंपनी ने 5 जून, 2026 को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तारीख तय की है। इसका मतलब है कि इस तारीख को जिन शेयरहोल्डर्स के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। बीते एक साल में यह शेयर 8.23 फीसदी चढ़ा है।

यह भी पढ़ें: Stock Market Crash: Sensex में 800 अंकों की गिरावट, इन 7 वजहों से Nifty आया 23600 के नीचे

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

शेयर बाजार में इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 0.99 फीसदी यानी 234 अंक गिरकर 23,585 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1.13 फीसदी यानी 851 अंक फिसलकर 75,162 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी 1.10 फीसदी की कमजोरी दिखी। 11 मई को भी मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी। इसकी वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल और अमेरिका और ईरान में बातचीत में हो रही देर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।