Stock Market Crash: Sensex में 1050 अंकों की गिरावट, इन 7 वजहों से Nifty आया 23550 के नीचे

Stock Market Crash: एक कारोबारी दिन पहले डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) फिर 1-1% से अधिक टूट गए। दो सेक्टर मार्केट को संभालते-संभालते खुद लाल हो गए और एक सेक्टर की तेज गिरावट ने मार्केट को संभलने का मौका नहीं दिया। चेक करें मार्केट में आज के गिरावट की सात अहम वजहें

अपडेटेड May 12, 2026 पर 12:43 PM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 11 मई को सेंसेक्स (Sensex) 1312.91 प्वाइंट्स यानी 1.70% की गिरावट के साथ 76,015.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 360.30 प्वाइंट्स यानी 1.49% की फिसलन के साथ 23,815.85 पर बंद हुआ था। आज फिर इनमें तेज गिरावट है।

Stock Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच शांति की फीकी उम्मीदों पर कच्चा तेल उबल पड़ा और प्रति बैरल $105 के पार पहुंच गया। इसने घरेलू स्टॉक मार्केट पर तगड़ा दबाव बनाया और सेंसेक्स-निफ्टी 50 धड़ाम हो गए। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स भी आज फिसल गए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2% से अधिक फिसल गया। सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस में ही थोड़ी बढ़त है और शुरुआती तेजी खोते हुए निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल भी रेड जोन में आ गया। मार्केट पर सबसे अधिक दबाव निफ्टी आईटी ने बनाया है और यह 3% से अधिक फिसल गया।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 12:33 PM पर सेंसेक्स 1018.35 प्वाइंट्स यानी 1.34% की गिरावट के साथ 74,996.93 और निफ्टी 50 भी 288.35 प्वाइंट्स यानी 1.21% की फिसलन के साथ 23,527.50 पर है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1054.01 प्वाइंट्स गिरकर 74,961.27 और निफ्टी 50 भी 296.55 प्वाइंट्स फिसलकर 23,519.30 पर आ गया था।

Why Market Crash: ये है वजह

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को स्टुपिड कहते हुए ईरान के साथ सीजफायर को लाइफ सपोर्ट पर बताया।

कच्चे तेल में उबाल

अमेरिका और ईरान के बीच शांति की सहमति नहीं होने के चलते सप्लाई चेन से जुड़ी चिंताएं बढ़ीं जिससे कच्चे तेल पर दबाव बढ़ा और प्रति बैरल यह करीब $105 पर पहुंच गया। कच्चे तेल में उछाल दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक भारत के लिए काफी चिंता की बात है क्योंकि इससे महंगाई बढ़ने की रफ्तार तेज हो सकती है और कॉरपोरेट अर्निंग्स को भी झटका लग सकता है।

India VIX में उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया वीआईएक्स में तेजी आई है जिसने वोलैटिलिटी बढ़ा दी है। यह 0.87% उछलकर 18.72 पर पहुंच गया है।

रुपया रिकॉर्ड निचला स्तर पर

कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों और अमेरिका और ईरान के बीच नाजुक सीजफायर को लेकर लगातार अनिश्चितता के दबाव में मंगलवार 12 मई को भारतीय रुपया US डॉलर के मुकाबले 35 पैसे फिसलकर 95.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।

Nifty की वीकली एक्सपायरी

चूंकि आज निफ्टी के इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी है तो इसके चलते आज मार्केट में तेज हलचल है।

आईटी शेयरों में तेज बिकवाली

आज आईटी सेक्टर की बिकवाली ने मार्केट को नीचे खींच लिया। निफ्टी आईटी में 3% से अधिक की गिरावट आई और टॉप सेक्टरल लूजर है।

Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच जारी रह सकता है बिकवाली का दबाव, जानिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।