Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच जारी रह सकता है बिकवाली का दबाव, जानिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan: आज Nifty के लिए 23800 का स्तर तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके नीचे गिरावट आने पर 23700 और फिर 23500 की ओर फिसलने का रास्ता खुल सकता है। ऊपर की ओर 24000 का स्तर अहम रेजिस्टेंस स्तर होगा

अपडेटेड May 12, 2026 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
Trading Plan: मौजूदा समय में निफ्टी की अप्रैल रैली का 38.2 प्रतिशत रिट्रेसमेंट लेवल 23,680 के आस-पास है,जो एक अहम तकनीकी सपोर्ट एरिया के तौर पर काम कर सकता है

Trading Plan : आने वाले सत्रों में बाजार के कंसोलीडेट होने और एक सीमित दायरे में ही कारोबार करने की संभावना है। Nifty के लिए 23,800 का स्तर तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर यह स्तर निर्णायक रूप से टूटता है तो बाज़ार 23,700 और उसके बाद 23,500 की ओर बढ़ सकता है। वहीं,ऊपरी स्तर पर 24,000 का स्तर एक अहम रेजिस्टेंस के तौर पर काम करेगा।

इस बीच,अगर Bank Nifty 54,200 (पिछले हफ्ते का निचला स्तर) पर सपोर्ट बनाए रखने में नाकाम रहता है तो बिकवाली का दबाव 53,700 की ओर बढ़ सकता है। हालांकि,मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्तर से ऊपर बने रहने पर बैंकिंग इंडेक्स पिछले दिन के हाई 55,000 की ओर बढ़ सकता है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


ICICI सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट और डेरिवेटिव्स एवं क्वांट रिसर्च के हेड जय ठक्कर का कहना है कि पिछले ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी नेगेटिव जोन में बंद हुआ और 24,000 के लेवल से काफी नीचे अपने पिछले स्विंग लो 23,800 के पास सेटल हुआ,जो एक नेगेटिव संकेत है। 23,800 से नीचे जाने पर इंडेक्स अगले सपोर्ट लेवल 23,500 की ओर जा सकता है। इसके अलावा,FIIs द्वारा इंडेक्स फ्यूचर्स में नेट शॉर्ट पोजीशन्स में भी बढ़ोतरी हुई है। यह पोजीशन 1.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स से बढ़कर 2.10 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स हो गई हैं। साथ ही,FIIs इक्विटी कैश सेगमेंट में लगातार बिकवाली कर रहे हैं।

ऑप्शंस डेटा की बात करें तो 24,000 स्ट्राइक पर ज़ोरदार कॉल एडिशन हुआ है,जबकि 23,500 पर अब सबसे ज्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट (OI) है, जिससे यह पुट बेस बन गया है। इसलिए,इस साप्ताहिक एक्सपायरी के लिए,इंडेक्स की अनुमानित रेंज 23,500–24,000 है।

वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX एक बार फिर 16 के स्तर से पलट गया है और अब 18.50 पर है,जो शॉर्ट टर्म के लिए एक साइडवेज़-से-नेगेटिव ट्रेंड का संकेत देता है। कुल मिलाकर,नियर टर्म का ट्रेंड रेंज-बाउंड बना हुआ है। ऐसे में जब तक क्लोजिंग बेसिस पर 24,500 का स्तर निर्णायक रूप से पार नहीं हो जाता,तब तक अपट्रेंड की पुष्टि नहीं होगी। इसलिए,ट्रेडर्स को इस रेंज के भीतर गिरावट आने पर खरीदना चाहिए और उछाल मिलने पर बेचना चाहिए।

अहम रेजिस्टेंस: 24,000, 24,200, 24,500

अहम सपोर्ट: 23,500, 23,200

रणनीति: Nifty Futures को 24,000 के आस-पास उछाल मिलने पर बेचें,स्टॉप-लॉस 24,300 पर रखें और टारगेट 23,500 रखें। या फिर, Nifty Futures को 23,500 के आस-पास गिरने पर खरीदें, स्टॉप-लॉस 23,200 से नीचे रखें और टारगेट 24,000 और 24,200 रखें।

सीनियर मैनेजर -इक्विटी रिसर्च,आनंद राठी, जिगर एस.पटेल का कहना है कि मौजूदा समय में निफ्टी की अप्रैल रैली का 38.2 प्रतिशत रिट्रेसमेंट लेवल 23,680 के आस-पास है,जो एक अहम तकनीकी सपोर्ट एरिया के तौर पर काम कर सकता है। इसके अलावा,अप्रैल के ऊपरी स्तर और मई के हालिया ऊपरी स्तर से मापा गया 'इक्वल लेंथ करेक्शन'(equal-length correction) भी उसी जोन से मेल खाता है,जिससे चार्ट पर एक मज़बूत 'कन्फ्लुएंस सपोर्ट ज़ोन'(confluence support zone)बनता है। इस तरह के ओवरलैपिंग तकनीकी स्तर आमतौर पर बताए गए जोन से कीमत में उलटफेर या शॉर्ट टर्म करेक्शन की संभावना को बढ़ा देते हैं।

अहम रेजिस्टेंस: 24,000, 24,100

अहम सपोर्ट: 23,800, 23,600

रणनीति: 23,800–23,700 के दायरे में Nifty Futures खरीदें, 23,550 पर स्टॉप-लॉस रखें और 24,200 का लक्ष्य रखें।

Stock Market cues : आज के लिए 23800 का स्तर काफी अहम, यह लेवल टूटने पर 23500 तक की गिरावट मुमकिन

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

जय ठक्कर का कहना है कि रिकवरी के सिर्फ़ एक दिन बाद ही बैंकिंग इंडेक्स ने अपनी बढ़त गंवा दी है और उसी स्तर पर लौट आया है जहां से हालिया रिकवरी शुरू हुई थी। पिछले हफ्तो SBI के नतीजों के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ गया है,जिससे बढ़त 56,000–56,500 की रेंज के पास ही सीमित हो गई है। इस बीच,55,000 पर एक बड़ा 'पुट बेस'था। चूंकि इंडेक्स अब उस स्तर से नीचे बंद हुआ है,इसलिए अगला सपोर्ट 53,000 और 52,000 पर दिख रहा है।

Bank Nifty, Nifty IT के साथ-साथ,खराब प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में से एक रहा है। ये दोनों इंडेक्स Nifty पर दबाव डाल रहे हैं। इसलिए, जब तक कि इंडेक्स निर्णायक रूप से ऊपर की ओर 56,500 का स्तर पार नहीं कर लेता शॉर्ट टर्म का नजरिया साइडवेज़ से नेगेटिव बना हुआ है।।

अहम रेजिस्टेंस: 56,000, 56,500

अहम सपोर्ट: 53,000, 52,000

रणनीति: Bank Nifty Futures को 55,500 के करीब बढ़ने पर बेचें,56,500 पर स्टॉप-लॉस रखें और 53,000 का लक्ष्य रखें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।