Get App

JSW Energy Share Price: बड़ा दांव, Maruti Clean Coal में खरीद रही है पूरा 100% हिस्सा; शेयर 1% चढ़ा

JSW Energy Share Price: मारुति क्लीन कोल छत्तीसगढ़ में 300 MW का थर्मल पावर प्रोजेक्ट चलाती है। इस डील की एंटरप्राइज वैल्यू 1,410 करोड़ रुपये है। ट्रांजेक्शन 31 जुलाई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस खरीद पर अभी रेगुलेटर्स से जरूरी मंजूरियां लिया जाना बाकी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 15, 2026 पर 4:07 PM
JSW Energy Share Price: बड़ा दांव, Maruti Clean Coal में खरीद रही है पूरा 100% हिस्सा; शेयर 1% चढ़ा
ट्रांजेक्शन पूरा होने के बाद मारुति क्लीन कोल, JSW Energy के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।

JSW एनर्जी के शेयरों में 15 जून को दिन में लगभग 3 प्रतिशत तक की बढ़त दिखाई दी। BSE पर शेयर 575.15 रुपये के हाई तक गया। बाद में 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 565.20 रुपये पर सेटल हुआ।शेयर में खरीद बढ़ने की वजह है मारुति क्लीन कोल एंड पावर को खरीदने का ऐलान। JSW एनर्जी ने शनिवार को शेयर बाजारों को जानकारी दी थी कि वह मारुति क्लीन कोल एंड पावर में पूरे 100% इक्विटी शेयर खरीदेगी। इसके लिए Kolahai Infotech Private Limited और SFI Parcel Services Private Limited के साथ एक समझौता किया गया है।

मारुति क्लीन कोल छत्तीसगढ़ में 300 MW का थर्मल पावर प्रोजेक्ट चलाती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने कामकाज से 787 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया। डील की एंटरप्राइज वैल्यू 1,410 करोड़ रुपये है। ट्रांजेक्शन 31 जुलाई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। ट्रांजेक्शन पूरा होने के बाद मारुति क्लीन कोल, JSW Energy के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।

हालांकि इस खरीद पर अभी रेगुलेटर्स से जरूरी मंजूरियां लिया जाना बाकी है। JSW Energy ने यह भी बताया था कि उसे CSIDC यानि कि छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम की जमीन के ट्रांसफर के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मंजूरी भी चाहिए। साथ ही मौजूदा लेंडर्स से भी मंजूरी की जरूरत है।

Maruti Clean Coal की खरीद से JSW Energy को क्या फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें