Ashoka Buildcon का शेयर 7% भागा, छत्तीसगढ़ में एक प्रोजेक्ट मिलने से शानदार खरीद

Ashoka Buildcon Share Price: अशोका बिल्डकॉन ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए ₹112.40 करोड़ का प्रीमियम अमाउंट तय किया गया है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए 51 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले एक जॉइंट वेंचर के जरिए बोली लगाई थी

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 4:12 PM

कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी अशोका बिल्डकॉन के शेयरहोल्डर्स 15 जून को जबरदस्त मुनाफे में हैं। दिन में बंपर खरीद से शेयर में पिछले बंद भाव से 13.6 प्रतिशत तक की शानदार तेजी दिखाई दी। BSE पर शेयर 140.15 रुपये के हाई तक गया। बाद में 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 132.50 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3700 करोड़ रुपये हो गया है। दरअसल कंपनी को छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से एक कॉन्ट्रैक्ट के लिए LoA (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) मिला है।

यह कॉन्ट्रैक्ट रायपुर में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क बनाने के लिए है। यह पार्क 38,922 वर्ग मीटर में बनेगा। प्रोजेक्ट के तहत लीज पीरियड 30 साल है, जिसे 90 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

अशोका बिल्डकॉन ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए ₹112.40 करोड़ का प्रीमियम अमाउंट तय किया गया है। लीज रेंट ₹112.40 करोड़ का 2% है, जिसमें हर चौथे साल 10% की बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए 51 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले एक जॉइंट वेंचर के जरिए बोली लगाई थी। कंस्ट्रक्शन पीरियड 5 साल है। कॉन्ट्रैक्ट रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन के तहत नहीं आता है।


Ashoka Buildcon का शेयर एक साल में 35 प्रतिशत कमजोर

अशोका बिल्डकॉन का शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। फेस वैल्यू 5 रुपये है। शेयर एक साल में 35 प्रतिशत नीचे आया है। 3 साल में कीमत 66 प्रतिशत चढ़ी है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 218.50 रुपये और एडजस्टेड लो 101 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.48 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी की वित्तीय सेहत

अशोका बिल्डकॉन का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,771.88 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 48.86 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान रेवेन्यू 5,811.66 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 320.44 करोड़ रुपये रहा।

Vedanta Demerger: लिस्ट हो गईं वेदांता से अलग हुईं 4 कंपनियां, Vedanta Oil and Gas और Vedanta Aluminium में लोअर सर्किट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।