डीमर्जर के तहत वेदांता लिमिटेड से अलग हुई 4 कंपनियों की आज, 15 जून को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई। ये 4 कंपनियां हैं- वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड, वेदांता पावर लिमिटेड, वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड और वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड। डीमर्जर के बाद बेस मेटल कारोबार वेदांता लिमिटेड के तहत ही है। वेदांता लिमिटेड पहले से लिस्ट है।
सबसे पहले बात करते हैं ऑयल एंड गैस कारोबार की। इस कंपनी का शेयर बीएसई पर 39 रुपये और एनएसई पर 38 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट आई और बीएसई पर 37.05 और एनएसई पर 36.10 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया। कंपनी का मार्केट कैप 14400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।
इसका शेयर बीएसई पर 527 रुपये और एनएसई पर 522 रुपये पर लिस्ट हुआ। फिर इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट आई और बीएसई पर 500.65 रुपये और एनएसई पर 495.90 रुपये पर लोअर सर्किट लगा। कंपनी का मार्केट कैप 1.95 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।
शेयर बीएसई पर 41.30 रुपये और एनएसई पर 41.80 रुपये पर लिस्ट हुआ। उसके बाद यह लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत उछला और बीएसई पर 43.35 रुपये, एनएसई पर 43.89 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर बीएसई पर लगभग 1 प्रतिशत गिरावट के साथ 40.95 रुपये और एनएसई पर 2 प्रतिशत गिरावट के साथ 40.94 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 16000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।
इस कंपनी का शेयर बीएसई पर 22.25 रुपये और एनएसई पर 20 रुपये पर लिस्ट हुआ। उसके बाद यह लिस्टिंग प्राइस से लगभग 12 प्रतिशत गिरकर बीएसई पर 19.60 रुपये के लो तक गया। एनएसई पर लगभग 5 प्रतिशत टूटकर 19.06 रुपये के लो तक और 5 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 21.06 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर बीएसई पर 21.05 रुपये और एनएसई पर 21.06 रुपये पर बंद हुआ।कंपनी का मार्केट कैप 8200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।
Vedanta के शेयरहोल्डर्स के लिए क्या बदला?
वेदांता ने डीमर्जर के लिए 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया था। रिकॉर्ड डेट तक जिन लोगों के नाम वेदांता के शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में थे, वे डीमर्जर से निकलने वाली 4 और कंपनियों में शेयर पाने के हकदार हैं। पहले से लिस्टेड वेदांता लिमिटेड के शेयर 30 अप्रैल 2026 से डीमर्जर के हिसाब से एडजस्ट होकर ट्रेड करने लगे हैं। 30 अप्रैल को स्टॉक की ट्रेडिंग BSE पर ₹290.50 और NSE पर ₹289.50 के एडजस्टेड प्राइस पर शुरू हुई थी। शेयर की एडजस्टेड कीमत का पता लगाने के लिए NSE और BSE पर एक स्पेशल प्री-ओपनिंग सेशन हुआ। Vedanta के शेयर में 15 जून को 2 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई पर शेयर 302.60 रुपये पर बंद हुआ।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।