Share Market Rally: पांच वजहों से Sensex में 1293 अंकों का उछाल, इन सेक्टर्स से मिल रहा तगड़ा सपोर्ट

Share Market Rally: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन उम्मीद के मुताबिक ही आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ खुले। रियल्टी सेक्टर समेत कई सेक्टर ने आज ऐसा तगड़ा जोश दिखाया कि एक अहम एक सेक्टर का दबाव फीका पड़ गया। जानिए मार्केट में इस रौनक की पांच मुख्य वजह

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 3:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 12 जून को सेंसेक्स (Sensex) 1695.40 प्वाइंट्स यानी 2.30% के उछाल के साथ 75,527.95 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 461.30 प्वाइंट्स यानी 1.99% की बढ़त के साथ 23,622.90 पर बंद हुआ था। आज फिर ये डेढ़-डेढ़ फीसदी की शानदार बढ़त के साथ खुले।

Share Market Rally: वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में ही आज सेंसेक्स करीब 1300 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24000 के पार पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद पर कच्चा तेल फिसलकर मार्च के बाद के निचले स्तर पर आया तो मार्केट में रौनक छा गई। ब्रोडर लेवल पर भी खरीदारी का शानदार माहौल दिखा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी इंट्रा-डे में डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त आई और दिन के आखिरी तक इनमें 1% से अधिक की बढ़त बनी रही। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) 736.38 प्वाइंट्स यानी 0.97% के उछाल के साथ 76,264.33 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 231.00 प्वाइंट्स यानी 0.98% की बढ़त के साथ 23,853.90 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1293.12 प्वाइंट्स उछलकर 76,821.07 और निफ्टी 388.50 प्वाइंट्स चढ़कर 24,011.40 तक पहुंच गया था।

Share Market Rally: इन वजहों से मार्केट में रौनक

अमेरिका-ईरान के बीच डील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए एक शुरुआती समझौते पर पहुंच गए हैं। इसने दुनिया भर के मार्केट में रौनक बिखेर दी।

कच्चे तेल में नरमी


अमेरिका और ईरान के बीच एग्रीमेंट के चलते कच्चे तेल की सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें हल्की होने की उम्मीद बंधी तो यह फिसल गया। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स करीब 5% टूटकर प्रति बैरल $83 और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी 5% से अधिक गिरकर $80 पर आ गया। शुक्रवार को दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में 3% से ज्यादा की गिरावट आई थी।

रुपये की मजबूती

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते और होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद पर आज 15 जून को रुपया एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे मजबूत होकर खुला।

एशियाई बाजारों में जोरदार रुझान

जियो-पॉलिटिकल टेंशन में नरमी की उम्मीद पर एशियाई बाजारों में रौनक छा घई। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 5%, इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट करीब 4%, ताइवान का ताइवान वेटेड ढाई फीसदी से अधिक, चीन का शंघाई कंपोजिट 1% से अधिक और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स करीब 1% मजबूत हुआ।

रियल्टी स्टॉक्स का धमाल

सेक्टरवाइज फार्मा सेक्टर शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट से आगे बढ़ा और निफ्टी फार्मा आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के निफ्टी इंडेक्स ढाई-ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुए तो निफ्टी मेटल करीब 2% और निफ्टी रियल्टी 4% से अधिक मजबूत हुआ। साथ ही निफ्टी बैंक में भी आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।