Trading Plan : बाजार के लिए कुल मिलाकर शानदार दिन रहा। निफ्टी ऊपर से थोड़ा हल्का हुआ है, लेकिन फिर भी 23200 के करीब है। रिलायंस के नतीजों ने बाजार में जोश भर दिया है। हालांकि बैंक और IT से सहारा नहीं मिला है लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप में एक्शन है। आज रिलायंस ने कमाल कर दिया है। शानदार Q2 रिजल्ट के बाद शेयर में करीब साढ़े 6 साल की सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी देखने को मिली है। यह शेयर 7 फीसदी ऊपर दिख रहा है। दूसरी तिमाही में इसका मुनाफा रिकॉर्ड स्तरों पर रहा है। आय और EBITDA भी टॉप पर रहे हैं। वही अच्छे रिजल्ट के बाद जियो प्लेटफॉर्म भी ऊपर कारोबार कर रहा है।
FIIs को LTCG टैक्स में जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। रॉयटर्स के मुताबिक मार्केट रेगुलेटर SEBI नेLTCG हटाने का प्रस्ताव दिया है। म्युचुअल फंड्स को भी नए निवेश पर छूट मिल सकती है। मुथूट पर शॉर्ट पोजीशन काटने की बोल्ड कॉल बिल्कुल सटीक पड़ी है। आज की एक और बेहतरीन कॉल डिक्सन पर भी सटीक पड़ी है। कमजोर मार्जिन के बाद भी शेयर में 13% से ज्यादा की तेजी आई है।
ऑटो में फुल रफ्तार है। अक्टूबर में रिकॉर्ड बिक्री आंकड़ों के बाद मारुति ढ़ाई परसेंट ऊपर है। टाटा मोटर्स PV, HYUNDAI, M&M भी अच्छे नंबर के बाद तीन से चार परसेंट ऊपर दिख रहे हैं। नतीजों के बाद डेल्हीवरी करीब 6% ऊपर है। BEL, CDSL और सम्मान कैपिटल में भी तेजी है। वहीं मजबूत चार्ट के दम पर एथर एनर्जी और ग्रासिम में भी रौनक है।
बाजार: कुल मिलाकर बढिया दिन
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार के लिए अब तक एक बढिया दिन रहा है। निफ्टी शिखर से से थोडा गिरा लेकिन ब्रेड्थ बढिया है। RIL ने उम्मीद के मुताबिक आज की रैली को लीड किया। लेकिन बैंक निफ्टी और IT से आज सपोर्ट नहीं मिला। एडवांस/डिक्लाइन 2:1 के करीब, मिडकैप ऊपर है। निफ्टी की रैली में 70% से ज्यादा RIL का हाथ है। 23,300-23,350 पर रैली फेल होने का एक रिस्क रहेगा। कच्चे तेल में गिरावट से सेंटिमेंट जरूर सुधरा है।
कल और परसों ग्लोबल लिहाज से बडे दिन हैं। US और इजरायल के चुनावों की तस्वीर साफ होगी। कच्चा तेल अगर 100 के नीचे आया तो तूफानी तेजी होगी। लेकिन अगर तेल वापस ऊपर आया तो गिरावट का डर है। अच्छी बात ये कि आज ब्रेड्थ अच्छी है। ऐसे में देखना होगा निफ्टी में कितनी मुनाफावसूली आती है। जब तक निफ्टी 22,100-22,150 के ऊपर है तब तक ठीक है। उसके नीचे फिसले तो रैली फेल होने का रिस्क होगा।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए सपोर्ट 23,100-23,150 पर और रेजिस्टेंस 23,300-23,350 पर है। बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट 54,000-54,200 पर और रेजिस्टेंस 54,800-55,000 पर है।
रॉयटर्स के मुताबिक SEBI ने सरकार से FIIs को LTCG से छूट का प्रस्ताव दिया है। SEBI चाहता है कि अगर MFs दोबारा निवेश करते हैं तो LTCG से छूट मिले। CNBC-आवाज़ की लगातार मांग है कि LTCG टैक्स कम हो या हटे। STT और LTCG टैक्स दोनों का साथ होना ठीक नहीं है।
आज बाजार के लिए Picture Perfect सत्र है। गैपअप,रैली,मुनाफावसूली और मजबूत क्लोजिंग दिखने की उम्मीद है। इसमें मजबूत मार्केट ब्रेथ जोड़ दीजिए। ऐसे में चाहें तो Month End Calls लें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।