Commodity Market Trading: कमोडिटी मार्केट में आज 2 नवंबर से ट्रेडिंग रात 11:30 PM पर ही नहीं खत्म हो जाएगी बल्कि 11:55 PM तक चलेगी। ऐसा अमेरिका में डेलाइट सेविंग टाइम में बदलाव के चलते हुआ है। डेलाइट सेविंग (Daylight Saving Time) अमेरिका में घड़ी का समय मौसम के अनुसार एक घंटा आगे या पीछे करने की व्यवस्था है। इसका उद्देश्य गर्मियों में शाम के समय अधिक प्राकृतिक रोशनी का इस्तेमाल करना है। अमेरिका में आमतौर पर यह मार्च के दूसरे रविवार और नवंबर के पहले रविवार को होता है, जिसके तहत मार्च में घड़ी 1 घंटा आगे कर दी जाती है तो नवंबर में घड़ी 1 घंटा पीछे कर दी जाती है।
अब क्या है Commodity Market Trading की टाइमिंग
एमसीएक्स और एनएसई के सर्कुलर के मुताबिक नॉन-एग्री कमोडिटीज की ट्रे़डिंग रात 11:55 PM तक हो सकेगी। नॉन-एग्री कमोडिटीज में गोल्ड, सिल्वर, क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस और एलुमिनियम-कॉपर जैसे बेस मेटल्स आते हैं। वहीं एग्री कमोडिटीज की ट्रेडिंग रात 9 बजे तक होगी। इनकी ट्रेडिंग की ओपनिंग टाइम पहले की ही तरह 9 बजे बनी रहेगी। वहीं सभी इंट्रा-डे पोजिशंस मार्केट बंद होने से पहले 10 मिनट पहले स्क्वेयर ऑफ की जाएगी। नई टाइमिंग आज से लागू होगी और 12 मार्च 2027 तक बनी रहेगी।
क्या है इक्विटी मार्केट की हालत
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू इक्विटी मार्केट में शानजार रौनक दिखी। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 1100 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी तेजी से उछलते हुए 23350 के पार पहुंच गया। मार्केट को आज ऑटो कंपनियों और सरकारी बैंकों से मजबूत सपोर्ट मिला, जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक ऊपर चढ़े।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।